{"_id":"5cafa839bdec22140d56bbbf","slug":"191555015737-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: रोजगार की उम्मीद लेकर डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: रोजगार की उम्मीद लेकर डाला वोट
Fri, 12 Apr 2019 03:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
पहली बार वोट डालकर आए युवाओं के चेहरों पर जहां एक ओर खुशी दिखाई दी, वहीं आने वाली सरकार से उन्हें रोजगार की उम्मीद भी है। देहरादून में बीकॉम की पढ़ाई कर रही सूखाताल निवासी कृति घिल्डियाल वोट डालने आई। बोलीं, नई सरकार से उम्मीद है कि वह महिला सशक्तीकरण और महिला हिंसा के क्षेत्र में प्रमुखता से कार्य करेगी।
विज्ञापन
सूखाताल की सविता रतूड़ी ने कहा कि युवा नए समाज का निर्माण करते हैं और इस बार युवाओं के विकास के लिए उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है। सूखाताल की संध्या रावत ने भी पहली बार वोट डाला। बोलीं, पहली बार वोट करके देश के विकास में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
पहली बार वोट डालने वाले सूखाताल के रोहित बिष्ट ने कहा कि जो सरकार आए वह भ्रष्टाचार और महंगाई पर लगाम लगाए। इंटर कॉलेज मंगोली में अपने पहले मत का प्रयोग करते हुए प्रियंका बगड़वाल ने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधरे और गरीब-अमीर के लिए एक समान शिक्षा का प्रावधान करने वाली सरकार आए। पहली बार मत का प्रयोग करने वाले मंगोली के भीम सिंह मेहरा का कहना है कि सरकार रोजगार के क्षेत्र में काम करने वाली आए और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाए।
विज्ञापन