{"_id":"5c9a8a0bbdec2213fb2cc7d6","slug":"191553631755-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्रशासन और पुलिस दोनों चुनाव के लिए मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्रशासन और पुलिस दोनों चुनाव के लिए मुस्तैद
विज्ञापन
डिजाइन पिक्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिले के 7 लाख 41 हजार 264 वोटर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का निर्धारण करेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। सबसे अधिक 159768 वोटर कालाढूंगी और सबसे कम 97719 वोटर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हैं।
डीएम विनोद कुमार सुमन और एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। डीएम के अनुसार बताया कि चुनाव से संबंधित टाल फ्री नंबर पर अभी तक कुल 1210 काल रिकार्ड की गई जिसमें 42 शिकायतें वोटर कार्ड में संशोधन और फार्म 6 भरने के बाद भी वोटर कार्ड प्राप्त न होने संबंधी थी। नेशनल ग्रेवांस सर्विस पोर्टल में 263 शिकायतें मिली जिसमें से 261 का निस्तारण किया गया और दो शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। सी विजिल एप पर 170 शिकायतें मिली जिनमें से 27 शिकायतें सही पाई गई। एसएसपी मीणा ने बताया कि जिले में कुल 8269 लाइसेंसी शस्त्रधारक हैं जिनमें से 4300 लाइसेंसी शस्त्र जमा करा लिए गए हैं।
जिले के 7 लाख 41 हजार 264 वोटर हैं भाग्य विधाता
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
159768 वोटर कालाढूंगी और सबसे कम 97719 वोटर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में
3000 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के अलावा पैरा मिलेट्री फोर्स भी होगी तैनात
5191 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है जिले में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए
जिले में विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर योग
लालकुआं 60711 54965 0 115676
भीमताल 52570 45149 0 97719
नैनीताल 57938 51421 1 109360
हल्द्वानी 76768 68807 0 145575
कालाढूंगी 81876 77886 4 159768
रामनगर 58886 54270 10 113166
योग 388751 352498 15 741264
(नोट- रामनगर विधानसभा क्षेत्र पौड़ी संसदीय सीट में शामिल है)
यह भी जानें
- सबसे कम मतदाता वाला मतदेय स्थल 59 हल्द्वानी के भाग संख्या 62 कुष्ठ रोग आश्रम धर्मशाला है जिसमें सिर्फ 71 मतदाता पंजीकृत हैं।
- सबसे अधिक मतदाता वाला मतदेय स्थल 59 हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 47-राजकीय प्राथमिक विद्यालय बद्रीपुरा कमरा नंबर दो है जिसमें 1394 मतदाता हैं।
विज्ञापन
युवा वोटरों के हाथ में है चाभी
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका अहम साबित होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जिले के कुल मतदाताओं में से आधे से अधिक मतदाता युवा के हैं। प्रशासन द्वारा पिछले दिनों चलाए गए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में 11683 युवाओं के नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हफ्ते भर तक चलाए गए विशेष अभियान में 11 हजार 683 नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज किए गए जिनकी आयु 18-19 वर्ष है।
विशेष पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 11683 नए मतदाता
यह भी जानें
20-29 वर्ष के वोटर 185049
30-39 वर्ष के वोटर 205144
40-49 वर्ष के वोटर 143060
50-59 वर्ष के वोटर 97904
60-69 वर्ष के वोटर 59880
70-79 वर्ष के वोटर 28964
80 से अधिक आयु के वोटर 9580
ऊधमसिंह नगर में तीन महीने में बढ़े 29320 वोटर
रुद्रपुर। निर्वाचन आयोग के अभियान के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में तीन महीने में 29 हजार 320 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। उप निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष जनवरी तक जिले में कुल 11 लाख 60 हजार 699 मतदाता थे। इसमें 548324 महिलाएं और 612355 पुरूष तथा 20 ट्रांस जेंडर मतदाता थे। उन्होंने बताया कि इस बार कुल मतदाता बढ़कर 11 लाख 90 हजार के करीब तो हो गए। इनमें 18 से 29 वर्ष आयु के युवाओं की संख्या 3 लाख 20 हजार 944 है। चौैहान ने बताया कि महिला, पुरुष और युवाओं को आंकड़ा अभी निर्वाचन आयोग स्पष्ट नहीं कर सका है। यह आंकड़ा तैयार किया जा रहा है।
300 दिव्यांग वोटरों को वाहन उपलब्ध कराएगा प्रशासन
1694 दिव्यांग मतदाता है जिले में
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में तीन सौ दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। जिले में 5106 दिव्यांग हैं। दिव्यांगों की सूची के अनुसार 1694 दिव्यांग मतदाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इन दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान केंद्र तक आने-जाने की सुविधा के लिए पूछा गया था। इसमें से 300 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदेय स्थल तक आने के लिए गाड़ी की मांग की है। जिला निर्वाचन विभाग इन दिव्यांग मतदाताओं को मतदेय स्थल तक आने-जाने के लिए गाड़ियां देगा।
सबसे अधिक सर्विस वोटर कालाढूंगी में
हल्द्वानी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। मतदाता सूची के अनुसार सबसे अधिक सर्विस मतदाता कालाढूंगी विधानसभा में और सबसे कम हल्द्वानी विधानसभा में हैं। कालाढूंगी विधानसभा में 1449, लालकुआं में 1023, भीमताल में 769, नैनीताल में 708, रामनगर में 601 और हल्द्वानी में 507 सर्विस मतदाता हैं।
यहां की खबरें अलग कर सकते हैं
मतदाता सूची में नाम है या नहीं, करें 1950 पर फोन
हल्द्वानी। मतदाता सूची में नाम है या नहीं, कौन से बूथ में वोट पड़ेगा यह जानने के लिए मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 में काल कर सकता है। चुनाव आयोग ने इस बार मतदाताओं के लिए ये सुविधा लागू की है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि कोई भी मतदाता अपना बूथ और वोटिंग लिस्ट में नाम जानने के लिए 1950 नंबर में फोन कर सकते हैं। कॉल के दौरान वहां से वोटर आईडी संख्या पूछी जाएगी। वोटर आईडी बताने पर पूरी डिटेल वहां से आ जाएगी।
कल तक शस्त्र जमा न किया तो लाइसेंस निरस्त होगा
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 मार्च कर दी है। उन्होंने कहा है कि उक्त तिथि तक शस्त्र जमा न कराने वालों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने पहले शस्त्र जमा करने की तिथि 25 मार्च तय की थी लेकिन उक्त तिथि तक सैकड़ों शस्त्र धारकों ने उक्त तिथि तक अपने शस्त्र संबंधित थानों में जमा नहीं कराए। इस पर डीएम सुमन ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्रों में निर्धारित तिथि तक शस्त्र जमा न कराने वालों की सूची तैयार कर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही करें।
भीमताल के 24 बूथ सबसे दूर
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में भीमताल विधानसभा में 24 बूथ सबसे दूर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भीमताल विधानसभा के 24 बूथ पर पोलिंग पार्टिया नौ अप्रैल को रवाना होगी। बाकी पोलिंग बूथों पर 10 मार्च को पालिंग पार्टियां रवाना होगी।
भीमताल का मतदेय स्थल सबसे ऊंचाई पर
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में भीमताल का मतदेय स्थल राजकीय हाईस्कूल मुक्तेश्वर जिले में सबसे अधिक ऊंचाई वाला बूथ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 7500 फीट है। इसके बाद नैनीताल विधानसभा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रेसाइड 6358 फीट ऊंचाई में स्थित है।
चार मतदेय स्थल बढ़ाने के लिए भेजा प्रस्ताव
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर हल्द्वानी विधानसभा में चार मतदेय स्थल बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 1400 से अधिक मतदाताओं की संख्या होने पर नया मतदेय स्थल बनाए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विधान सभा में अभी 168 मतदेय स्थल हैं। नए मतदाता सूची में हल्द्वानी के चार मतदेय स्थल में मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक हो गई है इसलिए निर्वाचन आयोग को चार मतदेय स्थल के प्रस्ताव भेजे गए हैं।
पंफलेट और विज्ञापन छापने के लिए नहीं लेनी होगी परमिशन
हल्द्वानी। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को पंफलेट, पर्चे और प्रिंट मीडिया में विज्ञापन देने के लिए मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) की अनुमति नहीं लेनी होगी। ऑडियो-वीडियो सीडी, और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापन देने के लिए अनुमति जरूरी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने निर्देश दिए हैं। कहा कि किसी भी प्रचार सामग्री में धार्मिक उन्माद सहित कुछ गलत छापा जाता है तो प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मतदाताओं को जागरूक करने को चार को उड़ाएंगे पतंग
हल्द्वानी। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में चार अप्रैल को इलेक्शन काइट फेस्टेविल आयोजित किया जाएगा। स्वीप के राज्य नोडल अधिकारी व परियोजना समन्वयक मोहम्मद असलम की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारियों व जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में महिलाओं, युवाओं, पिछड़ा वर्ग, ट्रांसजेंडर वर्ग, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए चार अप्रैल को इलेक्शन काइट फेस्टेविल आयोजित किया जाए। उक्त दिवस पर उड़ाई जाने वाली पतंगों पर मतदाताओं को जागरूक करने वाले संदेश और चित्र अंकित करने हैं।