फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीएम आज करेंगे करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलन्यास

सीएम आज करेंगे करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलन्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
सीएम आज करेंगे करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलन्यास
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले अपने एक दिवसीय भ्रमण में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिले भर की 14 करोड़ से अधिक लागत की 21 योजनाओं का शिलान्यास और 42 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित 20 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सरकारी विभागों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने वाली योजनाओं की कुल राशि 56 करोड़ से अधिक की है। वहीं, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट का दावा है कि सीएम कुल 85 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


सीएम आज करेंगे करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
आचार संहिता लागू होने से पहले जनता को मिलेगा तोहफा


इन योजनाओं का होगा शिलान्यास
- राउमावि दमुवाढूंगा में प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष व पुस्तकालय कक्ष-54.10 लाख
- राउमावि इंद्रापुरम प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष व पुस्तकालय- 102.55 लाख
- राइंका पुटगांव में प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष व प्रयोगशाला- 53.75 लाख
- मालधन मेन रोड से गांधीनगर तक सड़क निर्माण- 152.79 लाख
- उप कारागार हल्द्वानी में 45 श्रेणी टू आवास निर्माण- 848.50 लाख
- चिकित्सालय एवं लेबोरेट्री भवन निर्माण-5857.18 लाख
- कैंची हरतपा रोड के किमी चार से तितोली तक मोटर मार्ग निर्माण-104.40 लाख
- बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर रोड के किमी 140 से सैनिटोरियम होते हुए केबीएम मोटर मार्ग के किमी 30 तक भवाली बाईपास निर्माण- 250.72 लाख
- भीमताल में ग्राम पंचायत भत्यूड़ा जून स्टेट में बाईपास रोड के किमी दो से सातताल की ओर सीसी मार्ग पुनर्निर्माण कार्य- 143.88 लाख
- कैड़ागांव में लधिया नदी पर साठ मीटर विस्तार के पैदल झूलापुल का निर्माण- 275.53 लाख
- ओखलकांडा के पतलोट-डालकन्या से डेप्टा तक मोटर मार्ग निर्माण-316.67 लाख
- ओखलकांडा के ढोलीगांव से कोटपांडे तक रोड निर्माण- 182.64 लाख
- पलड़ा से देवनगर तक सड़क निर्माण- 239.70 लाख
- रामगढ़ के ल्वेशाल इंटर कॉलेज से घटगाड़ तक संपर्क मार्ग निर्माण- 253 लाख
- रामगढ़ के झूतिया-कांडा रोड निर्माण- 471.60 लाख
- हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में 28 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण- 3559 लाख
- हल्द्वानी-काठगोदाम सीवरेज योजना पार्ट-4- 369 लाख व पार्ट -5-367 लाख
- नारायण नगर नैनीताल में .45 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण-299 लाख
- नैनीताल ब्रांच सीवरेज योजना पार्ट-1- 148 लाख

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
- हरीशताल में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन निर्माण-38.10 लाख
- 75 सीटेड पीजी छात्रावास (पुरुष) निर्माण-471.88 लाख
- 75 सीटेड पीजी छात्रावास (महिला) निर्माण-471.88 लाख
- सीएचसी लालकुआं का उच्चीकरण निर्माण कार्य- 332.44 लाख
- बजून-ज्योग्यूड़ा मोटर मार्ग सुधारीकरण कार्य- 66.54 लाख
- सूर्याजाला में खेल मैदान तक रोड निर्माण- 41.44 लाख
- आमपड़ाव, सूर्याजाला और लमजाला में आंतरिक मार्ग निर्माण-81.70 लाख
- मोहनको चौराहे से गोल घर तक मार्ग चौड़ीकरण- 54.33 लाख
- रातीघाट वारगल मोटर मार्ग सुधारीकरण- 125.92 लाख
- चांफी-अलचौना रोड विस्तार ताड़ा तक- 153.73 लाख
- भूमिया मंदिर-बुराशी रोड निर्माण- 152.26 लाख
- हल्द्वानी में इंडोर कांप्लेक्स छात्रावास निर्माण- 1205.10 लाख
- आईटीआई बिंदुखत्ता में निर्माण कार्य- 154.95 लाख
- बरेली रोड स्थित कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण- 172.13 लाख
- वाइरल रिसर्च एंड डाइग्नोस्टिक लैबोरेट्री निर्माण- 46.42 लाख
- कालाढूंगी आईटीआई के मुख्य भवन का निर्माण- 470.20 लाख
- आईटीआई ओखलकांडा के भवन का निर्माण- 181.29 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed