{"_id":"5c6b11e5bdec220833204b56","slug":"191550520805-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में 500 सिलाई मशीनें, लेने वाले की संख्या सैकड़ों पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में 500 सिलाई मशीनें, लेने वाले की संख्या सैकड़ों पार
विज्ञापन
श्रम विभाग बांटेगा सिलाई मशीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के उपश्रमायुक्त कार्यालय में सोमवार को सिलाई मशीन लेने के लिए पंजीकरण कराने को लेकर श्रमिक उमड़ पड़े। ओखलकांडा और धारी से एक हजार से अधिक श्रमिकों के पहुंचने पर तय किया गया कि सिलाई मशीन का वितरण खनस्यू में 27 फरवरी को आयोजित शिविर में किया जाएगा।
श्रम विभाग की ओर से संचालित भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना में पंजीकृत पर्वतीय क्षेत्रों के श्रमिकों को सिलाई मशीन बांटी जानी है। इसके लिए सोमवार को उपश्रमायुक्त कार्यालय में जिले के ओखलकांडा और धारी ब्लॉक के श्रमिकों को बुलाया गया था। गोदाम में सिलाई मशीन केवल 500 ही थी जबकि सैकड़ों श्रमिक पहुंच गए। काउंटर के सामने श्रमिकों की लंबी कतारें लग गईं। इस पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने तय किया कि फिलहाल श्रमिकों के कागजात आदि चेक कर सिलाई मशीन के लिए पंजीयन कर रसीद दी जाए। इस पर देर शाम तक 870 श्रमिकों को सिलाई मशीन वितरण की रसीद दी गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल ने बताया कि 27 फरवरी को खनस्यू में शिविर लगाकर पर्वतीय क्षेत्र ओखलकांडा और धारी ब्लॉक के श्रमिकों को सिलाई मशीनें बांटी जाएंगी। उधर, गुनियालेख के प्रधान संजय पांडे ने श्रम विभाग के अधिकारियों से पहाड़ के ब्लॉकों में भी शिविर लगाने की मांग की है। कहा कि हल्द्वानी में शिविर लगाने से यहां के श्रमिकों को दिक्कत होती है।
सिलाई मशीनें 500, लेने वाले हजार के पार
अब खनस्यू में 27 फरवरी को शिविर लगाकर बांटी जाएंगी मशीनें