फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दीक्षांत समारोह की वजह से टलीं परीक्षाएं, अब दिसंबर और जनवरी में होंगी

दीक्षांत समारोह की वजह से टलीं परीक्षाएं, अब दिसंबर और जनवरी में होंगी

Thu, 29 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की वजह से टलीं परीक्षाएं, अब दिसंबर और जनवरी में होंगी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को होने वाली विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के चलते अगले माह के लिए टल गईं। इस वजह से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में 28 नवंबर को बीए, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, बीए, बीएससी पंचम सेमेस्टर, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर, एमकॉम, एमएससी, एमए तृतीय सेमेस्टर के विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्रों की परीक्षा होनी थी। बुधवार को स्नातक एवं स्नातकोत्तर के दर्जनों परीक्षार्थी निर्धारित समय पर दोनों पालियों में प्रश्नपत्रों की परीक्षा देने पहुंच गए। किसी तरह कॉलेज के शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को समझा बुझाकर वापस भेजा। परीक्षार्थियों को बताया कि कुमाऊं विवि ने बुधवार को प्रस्तावित प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। इनकी नई तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. नवीन भगत ने बताया कि कुमाऊं विवि ने 28 नवंबर को पंचम दीक्षांत समारोह आयोजित होने के मद्देनजर स्नातक एवं स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित होने की सूचना पूर्व में ही भेज दी थी। बुधवार को परीक्षा स्थगित होने के बारे में महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड के अलावा मुख्य गेट पर भी नोटिस चस्पा कर दिया गया था। स्थगित प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं दिसंबर, जनवरी में होंगी, इसकी सूचना भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed