फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   परिवहन अफसरों ने लापरवाही बरती तो एसडीएम और पुलिस से कराएंगे चेकिंग

परिवहन अफसरों ने लापरवाही बरती तो एसडीएम और पुलिस से कराएंगे चेकिंग

Sun, 16 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
परिवहन अफसरों ने लापरवाही बरती तो एसडीएम और पुलिस से कराएंगे चेकिंग
हल्द्वानी। मंडलायुक्त कुमाऊं राजीव रौतेला ने बहुविभागीय समीक्षा बैठक में रोडवेज अधिकारियों को बसों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही हुई तो फिर मंडल भर में परिवहन निगम की बसों की चेकिंग उपजिलाधिकारियों, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से कराई जाएगी।
विज्ञापन

आयुक्त ने परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन से कहा कि परिवहन निगम की बसों में पांच अक्तूबर तक स्पीड गवर्नर डिवाइस लगाने हैं। लेकिन काठगोदाम की 89 और टनकपुर क्षेत्र की 79 बसों में अभी तक स्पीड गवर्नर नहीं लगे हैं। आयुक्त ने झीलों से कामन कार्प जैसी नुकसान पहुंचाने वाली मछलियों को हटाने, नौकुचियाताल और भीमताल झील में वाटर स्पोर्ट्स योजना तैयार करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने मुख्य अभियंता डीएस नबियाल को आमपड़ाव और ताकुला में सड़क धंसाव की समस्या दूर कर करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने बिजली चोरी रोकने और ओवरलोडिंग जांचने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासन, लोनिव, बिजली आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में दिए जरूरी दिशा निर्देश
झीलों से नुकसान पहुंचाने वाली मछलियों को हटाने को कहा
नौकुचियाताल, भीमताल झील में वाटर स्पोर्ट्स योजना होगी शुरू

टनकपुर-पिथौरागढ़ सड़क निर्र्माण में तेजी लाने के निर्देश
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त ने टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बनाई जा रही ऑलवेदर रोड निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने रोड निर्माण कार्य में तेजी से गति लाने के लिए कंपनियों द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर सक्षम प्रोजेक्ट मैनेजर की नियुक्ति कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच ईई एलडी मथेला को निर्देश दिए कि यदि कंपनियां सही से कार्य न करें तो प्रावधानों के तहत कंपनियों का बजट रोकने की कार्यवाही करें। कमिश्नर ने कहा कि यह रोड नेपाल और भारत मैत्री को दृष्टिगत रखते हुए बनाई जा रही है, जो पीएम नरेंद्र मोदी का विशेष प्रोजेक्ट है। उन्होंने मामले में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed