{"_id":"5b899f3842c792465533755a","slug":"191535745848-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्टूबर तक दिए जाने हैं आठ हजार परिवारों को कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्टूबर तक दिए जाने हैं आठ हजार परिवारों को कनेक्शन
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
bijli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सौभाग्य योजना को लेकर लगातार शासन स्तर से निगरानी हो रही है। अक्तूबर तक जिले मेें आठ हजार से अधिक पात्र परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत हर हाल में कनेक्शन दिए जाने हैं। निदेशक एचआर ने कार्य में तेजी लाने को सात टीमें गठित की हैं।
केंद्र सरकार की ओर से सौभाग्य योजना के तहत एपीएल, बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। योजना का क्रियान्वयन समय सीमा में कराने के लिए ऊर्जा निगम ने प्रत्येक जिले में एक अधिकारी को बतौर प्रभारी नियुक्ति किया है। निदेशक एचआर पीसी ध्यानी को जिले का प्रभार दिया गया है। जिले में 13,438 परिवारों को कनेक्शन देने का लक्ष्य है। कुल 4,938 परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। नैनीताल में 927, रामनगर में 892, हल्द्वानी नगर 262, हल्द्वानी ग्रामीण में 2533, चोरगलिया में 72, मालधन में 252 परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं जबकि मालधन में 2068, नैनीताल में 1390, रामनगर में 2725, हल्द्वानी नगर में 226, हल्द्वानी देहात में 1756 परिवारों को कनेक्शन दिए जाने हैं। ध्यानी ने सात टीमें गठित की हैं। टीमें गांव में जाकर कैंप करेंगे और कनेक्शन के लिए आवेदन लेंगी। सात अक्तूबर तक सभी परिवारों को कनेक्शन देने की समय सीमा तय की गई है। एसई नीरज टम्टा, आरएस गुंज्याल, ईई संजय तिवारी, संजय कुमार, बीएम भट्ट, संजीव कुमार, कमल शर्मा डीजीएम वित्त के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। बैठक में सीई एचके गुरुरानी, एसई शेखर त्रिपाठी आदि थे।
सौभाग्य योजना को लेकर निदेशक एचआर ने ली बैठक, टीमें गांव में कैंप कर लेंगे आवेदन
सबसे अधिक मालधन और ग्रामीण क्षेत्र में देने हैं कनेक्शन