फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पारिवारिक मित्र के आने पर शुरू हुआ विदेशी का पोस्टमार्टम

पारिवारिक मित्र के आने पर शुरू हुआ विदेशी का पोस्टमार्टम

Sat, 11 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पारिवारिक मित्र के आने पर शुरू हुआ विदेशी का पोस्टमार्टम
हल्द्वानी। दिनभर इंतजार के बाद अमेरिकी पर्यटक स्टेफन डेनियल (66) के परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। दूतावास की ओर से अधिकृत पारिवारिक मित्र शाम को मोर्चरी पहुंचा तो रात में डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में शरीर पर बाहरी चोट नहीं मिली। घटना का कारण स्पष्ट न होने पर डाक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन

भीमताल स्थित होटल से अमेरिकी पर्यटक स्टेफन डेनियल का शव हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में रखा गया। इस मामले में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी की ओर से एलआईयू निरीक्षक दीप भट्ट ने अमेरिकी दूतावास को ई मेल भेजकर पोस्टमार्टम के बारे में जवाब मांगा। अमेरिकी दूतावास ने जवाब दिया कि उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं आएगा। पर्यटक की बेटी के एनजीओ में साथ काम करने वाले नेपाली ताप बहादुर को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

अमेरिकी पर्यटक की बेटी नेपाल में एनजीओ का संचालन करती है। शाम के समय पारिवारिक मित्र ताप बहादुर ने आकर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद डाक्टरों की टीम ने रात पौने नौ बजे तक शव का पोस्टमार्टम किया। डाक्टरों ने मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर शव का विसरा सुरक्षित रख लिया। इस दौरान महिला एसआई बरखा कन्याल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईयू निरीक्षक प्रभात आगरे को ताप बहादुर ने बताया कि पर्यटक के शव का अंतिम संस्कार हल्द्वानी में किया जाएगा। पुलिस ताप बहादुर को शव सुपुर्द करेगी। बता दें कि भीमताल गोरखपुर चौराहे स्थित होटल में 30 मई को ठहरने के लिए अमेरिकी पर्यटक आया था। उसका शव सड़ी गली अवस्था में नौ अगस्त को कर्मचारियों ने देखा था।


भीमताल के होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था विदेशी पर्यटक का शव
पारिवारिक मित्र के आने पर किया पोस्टमार्टम, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को भेजी फाइल
भीमताल (नैनीताल)। अमेरिका पर्यटक स्टेफन डेनियल का शव गोरखपुर के ग्रीनवुड होटल के कमरा नंबर 205 में संदिग्ध हालत में मिला था। विदेशी नागरिक स्टेफन डेनियल की मौत के लिए एएसपी हरीश चंद्र सती ने होटल प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए होटल सीज कर दिया था। इस पर थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया एएसपी के आदेश पर होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए फाइल डीएम को भेजी है। एसओ ने बताया कि होटल प्रबंधन की ओर से विदेशी नागरिक की सुध नहीं लेने पर यह कार्रवाई की जा रही है। इधर पुलिस ने विदेशी नागरिक की मौत को हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि स्टेफन डेनियल काफी समय से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी चल रहा था। बीमारी के चलते वह कमरे से बाहर बहुत कम निकला करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed