फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़क सुरक्षा: रामपुर रोड पर 22 जगह संवेदनशील

सड़क सुरक्षा: रामपुर रोड पर 22 जगह संवेदनशील

Fri, 10 Aug 2018 02:26 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा: रामपुर रोड पर 22 जगह संवेदनशील
फाइल फोटो
हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा की दृष्टि से रामपुर रोड पर 22 जगह संवेदनशील हैं। इसी तरह कालाढूंगी रोड पर भी कई जगह संवेदनशील मानी गई हैं। इन जगहों पर सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा है, पर उसकी चौड़ाई में कोई इजाफा नहीं हुआ है। सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव फाइलों से आगे नहीं बढ़ सका है। ऐसे में मार्ग पर हादसे बढ़ रहे हैं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने रामपुर रोड का सर्वे किया है।
विज्ञापन

इसमें टांडा में एस मोड़ पर एक ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया है। इस ब्लैक स्पॉट को दूर करने के लिए 25 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हल्द्वानी से रुद्रपुर तक करीब 25 किमी रामपुर रोड पर 22 जगहों को हादसों की दृष्टि से संवेदनशील माना गया है। इन जगहों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 17 लाख का प्रस्ताव भी तैयार किया गया। इसी तरह कालाढूंगी-चोरगलिया रोड पर भी छह जगहों को संवेदनशील माना गया है। यहां भी 55 लाख से सुरक्षात्मक कार्य किये जायेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत के अनुसार प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाढूंगी रोड पर भी डेंजर जोन
लोक निर्माण विभाग ने सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए भेजा प्रस्ताव

यह कदम उठाये जायेंगे
- लोक निर्माण विभाग की चिह्नित जगहों पर क्रश बैरियर, सड़ुक के किनारे यातायात संकेतक और बोर्ड लगाना, रंबल स्ट्रिप, रोड फर्नीचर आदि लगाने की योजना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार भीड़भाड़ वाले स्थान, स्कूल समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जगहों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed