फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हज यात्री रवाना हो गए

हज यात्री रवाना हो गए

Sun, 22 Jul 2018 02:27 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
हज यात्री रवाना हो गए
haj committee of india
हल्द्वानी। काबा शरीफ के तवाफ़ और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के रोज़ा-ए-अकदस के दीदार की तमन्ना लिए हज यात्री शनिवार सुबह खुशकिस्मती के सफर पर रवाना हो गए। रेलवे स्टेशन पर तमाम लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए विदाई दी। सभी ने उनसे गले मिलकर दुआओं की गुज़ारिश की।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही हज यात्री अपने घरों से रेलवे स्टेशन के लिए निकल पड़े। रास्तेभर लोगों ने उनका स्वागत किया और मालाएं पहनाईं। बुजुर्ग व्यापारी सुर्खा बाबा अपनी बीवी के साथ हज के लिए गये हैं। कहा कि लंबे अरसे बाद यह दिन आया। अब उस दिन का इंतज़ार है, जब काबा शरीफ का दीदार और तवाफ करूं। आजादनगर निवासी इफ़्तेख़ार हुसैन अपने वालिद और उवैस अपनी वालिदा को साथ लेकर गए हैं। दोनों ही युवा उत्साह से लबरेज दिखे। शहर और आसपास के इलाकों के करीब 60 यात्री दिल्ली गए। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से भी रवाना हुए।
विज्ञापन


चार साल के जकरिया की अब ताई करेंगी देखभाल
लाइन नंबर एक निवासी मुजाहिद हुसैन अपनी बीवी सना के साथ मुबारक सफर पर गए हैं। उनका चार साल का बेटा मो. ज़कारिया निर्मला कॉन्वेंट का छात्र है। वह भी अपने ताऊ की गोद में अपने अम्मी-अब्बू को विदा करने पहुंचा। जकारिया को जेठानी को सौंपते हुए सना की आंखें भर आईं। बताया कि अब 40 दिन की हज यात्रा के दौरान जकारिया की देखभाल उसकी ताई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज सुबह साढ़े सात बजे उड़ेगी फ्लाइट
दिल्ली से रविवार सुबह साढ़े सात बजे मदीना के लिये फ्लाइट है, जिसमें प्रदेश के करीब 400 यात्री उड़ान भरेंगे। उसके बाद दोपहर दो बजे की फ्लाइट से भी प्रदेश के कुछ यात्री जाएंगे। उत्तराखंड हज समिति के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हज समिति ने दिल्ली में कैंप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed