फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धारी में पानी की समस्या में महिलाएं परेशान

धारी में पानी की समस्या में महिलाएं परेशान

Tue, 17 Apr 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
धारी में पानी की समस्या में महिलाएं परेशान
drinking water
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के मल्ला-लदफोड़ा की ग्रामपंचायत में पानी नहीं आने से महिलाओं ने सोमवार को बैठक आयोजित कर जलसंस्थान से समस्या हल करने की मांग की। बैठक में महिलाओं ने कहा कि जलसंस्थान ने लदफोड़ा ग्राम पंचायत में पंपिंग पेयजल योजना के तहत कनेक्शन दिए हैं। लेकिन पानी केवल आधे गांव में ही आता है और आधे गांव में महीनों में कभी-कभी आता है। लोग 2 किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर हैं। गांव में स्थित प्राथमिक पाठशाला लदफोड़ा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक पाठशाला लदफोड़ा में पानी नहीं आया है। शौचालय में पानी नहीं होने से बच्चे इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। प्राथमिक पाठशाला में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भोजन-माता को एक किलोमीटर से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन

17 हजार रुपये का बिल भेज दिया
आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक पाठशाला में पांच साल से पानी तो नहीं आया लेकिन जलसंस्थान ने बिल 17 हजार रुपये भेज दिया है। महिलाओं ने बैठक में जलसंस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए जल्द पानी की समस्या को हल करने की मांग की है। बैठक में उपप्रधान पुष्पा देवी, नंदी देवी, लछमा देवी, माधवी देवी, नीलम, प्रीति देवी, शोभा देवी, चंपा देवी, बचुली देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed