{"_id":"5ad3af164f1c1b05418b4a4d","slug":"191523822358-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर के 15 दिन बाद भी नहीं खुली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर के 15 दिन बाद भी नहीं खुली दुकानें
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। टेंडर के 15 दिन बाद भी हल्द्वानी रोडवेज डिपो की दुकानें नहीं खुल पाई हैं। आरएम ने दुकानदारों को नोटिस भेज तीन दिन में पैसा जमा करने और कागजी कार्रवाई पूरी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही तीन दिन में पैसा जमा नहीं होने पर दुकान निरस्त करने की बात भी कही है।
परिवहन निगम ने हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, रुद्रपुर के बस स्टेशन की खाली पड़ी दुकानों के टेंडर आमंत्रित किए थे। टेंडर खुलने के बाद हल्द्वानी डिपो की दुकानें सबसे महंगे किराए में उठी। नियमानुसार टेंडर खुलने के सात दिन के टेंडर पाने वाले को सभी कागजी कार्रवाई और पैसा जमाकर दुकानें खोल लेनी चाहिए लेकिन हल्द्वानी डिपो में 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक दुकानें नहीं खुली हैं। इससे निगम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उधर आरएम कुशी राम ने सभी टेंडर पाने वाले लोगों को नोटिस भेजा है। नोटिस में तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन में पैसा और सभी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं करने पर दुकानें निरस्त करने की बात कही है।