{"_id":"5a4800f84f1c1bc5668b8166","slug":"191514668280-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब उतरे सड़क में तब जागा निगम प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब उतरे सड़क में तब जागा निगम प्रशासन
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग बुझाने को लेकर इंदिरानगर लोगों ने प्रदर्शन किया और कूड़े की गाड़ियां रोक दी। दो घंटे बाद नगर आयुक्त ने पहुंचकर ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने लगी आग को बुझाया। उसके बाद लोगों ने अपना धरना, प्रदर्शन समाप्त किया। उधर ट्रंचिंग ग्राउंड के पीछे कूड़े के ढेर में आग सुलगती रही।
शनिवार को इंदिरा नगर जनविकास समिति के बैनर तले कई लोग सात बजे ट्रंचिंग ग्राउंड में पहुंचे। उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग से हो रहे प्रदूषण को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नगर निगम का कूड़ा लेकर आई गाड़ियों को भी उन्होंने सड़क में खड़ा करा दिया। इससे निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। दो घंटे बाद नगर आयुक्त हरवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो फायर ब्रिगेड वाहनों से ट्रंचिंग ग्राउंड में आग बुझाना शुरू किया। तीन घंटे बाद ट्रंचिंग ग्राउंड के अगले भाग में लगी आग किसी तरह बुझ पाई। प्रदर्शन करने वालों में तौफीक अहमद, इकरार हुसैन, तसलीम, जाहिद अंसारी, नईम अहमद, सोनू अंसारी, दिलशाद आदि मौजूद रहे।