फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेवफाई से आहत सावित्री ने की थी आत्महत्या

बेवफाई से आहत सावित्री ने की थी आत्महत्या

Sun, 05 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
बेवफाई से आहत सावित्री ने की थी आत्महत्या
हल्द्वानी। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर सावित्री का दो साल तक मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। शादी से इनकार करने पर सावित्री काफी आहत हुई और उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। भाई ने 12 दिन बाद मोबाइल के मैसेज साक्ष्य के रूप में मुखानी पुलिस को सौंपे तो प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पनियाली निवासी जीवन चंद्र के बेटे रमेश चंद्र ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन सावित्री का अल्मोड़ा जिले के रानीखेत निवासी आदि उर्फ दिनेश कुमार से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में सावित्री ने परिवार वालों को बताया था। आदि देहरादून में कोचिंग भी करता है। वह अक्सर सावित्री से मिलने के लिए हल्द्वानी आता था। सावित्री एक निजी स्कूल में नौकरी करती थी। आदि ने सावित्री को शादी करने का भरोसा दिया था। परिवार के लोग भी दोनों के रिश्ते पर राजी थे। अचानक आदि ने शादी करने से मना कर दिया। धमकी दी कि उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। प्रेमी की बेवफाई से सावित्री परेशान हो गई। रमेश के अनुसार उसकी बहन ने बताया था कि आदि ने झांसा देकर उसका उत्पीड़न किया है। बदनामी की डर से सावित्री ने 22 अक्तूबर को घर में फांसी लगाकर जान दी थी। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि पुलिस ने आदि उर्फ दिनेश कुमार के खिलाफ धारा 306 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed