{"_id":"59d14d6e4f1c1ba2538b5488","slug":"191506889070-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शपथ ली
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। नवगठित ट्रक, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री से ओवरलोड पर रोक लगाने, सरेंडर वाहनों का कर समाप्त करने की मांग की।
ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह गुरुद्वारा परिसर में हुआ। इसमें परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि ट्रक व्यवसाय के लिए तराई, भाबर की खास पहचान है। इसे क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों की जीवन रेखा बताया। इसलिए ट्रांसपोर्टरों को हरसंभव मदद की जाएगी। कैबिनेट मंत्री आर्य ने नवनिर्वाचित ट्रांसपोर्ट यूनियन की कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने ओवरलोड वाहनों के संचालन से वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्टरों को नुकसान बताया। ओवरलोडिंग रोकने की मांग की। गौलापार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गजरौला ने सरेंडर वाहनों पर कर माफी की मांग की। वहां ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह रिंटू, महामंत्री पवन चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, हरजिंदर सिंह गिल, दिनेश लोहनी, महेश चौधरी, चंद्रेश भाटिया, सुजीत गिरी, जीवन कबडवाल, प्रकाश जोशी, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, अशोक अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मोहन बिष्ट, महामंत्री दिनेश लोहनी, अनिल गिरी आदि थे।