{"_id":"59d14c5a4f1c1ba2538b5482","slug":"191506888794-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आ रही बस का टायर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आ रही बस का टायर फटा
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिल्ली से हल्द्वानी आ रही हल्द्वानी रोडवेज बस का टायर बेलबाबा के पास फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। चालक की सूझबूझ के चलते यात्रियों को मामूली चोटें आई। बस में 48 यात्री सवार थे।
रोडवेज की बसों में टायरों की कमी है। टायर न होने के कारण बसों में गंजे टायर लगाकर भेजा जा रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी डिपो की बस यूके 04 पीए 1083 को गंजे टायर के साथ दिल्ली भेज दिया गया। हल्द्वानी डिपो की बस रविवार को दिल्ली से लौट रही थी। तभी बेलबाबा के पास बस का टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। बस के अनियंत्रित होने से यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। चालक मो. यूनुस ने किसी तरह बस को नियंत्रित किया। गनीमत रही जिस समय बस का टायर फटा उस समय सड़क पर कम वाहन थे। बस के अनियंत्रित होने से कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं लेकिन उनके नाम पता नहीं चल सके।