{"_id":"59c6cabb4f1c1bae688b6249","slug":"191506200251-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर की मिल से आया फिर खराब चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर की मिल से आया फिर खराब चावल
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर की मिलें कमलुवागांजा में खराब चावल भेजना बंद नहीं कर रही हैं। शनिवार को बाजपुर की मिल की ओर से भेजा गया चावल जांच में फेल हो गया। इसे मिल को वापस कर दिया गया।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के लाख प्रयास के बाद भी ऊधमसिंह नगर की मिलें सही चावल भेजने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को बाजपुर की चावल मिल मनी फूड की ओर से एक गाड़ी चावल भेजा गया। जांच टीम की ओर से इस चावल को परखा गया। इस दौरान डैमेज, टूटा और डिस्कलर चावल अधिक पाया गया। इसे चावल मिल को वापस भेज दिया गया।
कमलुवागांजा गोदाम में चावल नहीं आने से अल्मोड़ा, चमोली सहित कई जिलों की चावल सप्लाई ठप हो गई है। उधर विभाग चावल नहीं आने के बाद भी मूकदर्शक बना हुआ है। अमर उजाला की ओर से छंटाई को बनी जांच कमेटी के अधिकारियों को फोन किया गया। पहले तो टीम के अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। जब फोन उठा तो दोनों अधिकारियों ने किसी और को फोन पकड़ा दिया। जिनकी ओर से जवाब आया कि साहब रुद्रपुर मीटिंग में हैं और फोन बाहर छोड़ गए हैं।