फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेंशन नहीं बांटने पर पिथौरागढ़ के समाज कल्याण अधिकारी को फटकार

पेंशन नहीं बांटने पर पिथौरागढ़ के समाज कल्याण अधिकारी को फटकार

Tue, 01 Aug 2017 03:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
पेंशन नहीं बांटने पर पिथौरागढ़ के समाज कल्याण अधिकारी को फटकार
हल्द्वानी। समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने पेंशन नहीं बांटने पर पिथौरागढ़ के समाज कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और दो दिन में पेंशन नहीं बांटने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण का शत प्रतिशत सत्यापन कर रिपोर्ट देने को भी कहा।
विज्ञापन

सोमवार को सर्किट हाउस में समाज कल्याण की समीक्षा बैठक हुई। समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कुमाऊं की सभी जिलों की समीक्षा की। धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद इस वित्तीय वर्ष में पिथौरागढ़ के समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह की ओर से एक भी पात्र को वृद्धावस्था और विधवा पेंशन न बांटे जाने पर नाराजगी जताई गई। मंत्री ने दो दिन में पेंशन बांटने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर समाज कल्याण निदेशक वीएस धानिक से कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने यह भी कहा कि अपात्र छात्रों की छात्रवृत्ति निरस्त के साथ उनसे वसूली भी की जाए। जिसकी गलती से अपात्रों को छात्रवृत्ति दी गई उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश समाज कल्याण निदेशक वीएस धानिक को दिए। समाज कल्याण मंत्री आर्य ने रोस्टर बना कर दूरस्थ क्षेत्र में शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। कुमाऊं में संचालित 15 छात्रावासों की मरम्मत करने, आश्रम पद्धति विद्यालयों की जांच, बचे हुए आधार फिडिंग जल्द करने, चिकित्सा सहायता योजना, कौशल विकास योजना सहित विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सहायक निदेशक कांतीराम जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला, एनएस गस्याल, पीसी जोशी, राजीव तिवारी, पीबी सिह, अंजना गुप्ता, वर्षा आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed