फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गगास नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर समूहों में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं

गगास नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर समूहों में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं

Fri, 23 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
गगास नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर समूहों में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं
शिव मंदिर समूहों में धार्मिक पर्यटन की संभावनाएं
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। ऋषिमुनियों की तपोस्थली होने के कारण पर्वतीय इलाकों में नदियों के तट पर तमाम देवी, देवताओं के मंदिर समूह हैं, गगास, मल्यालनदी के तट पर भगवान शिव फुलकेश्वर, दक्षेश्वर, पिंडेश्वर, विमांडेश्वर, मणकेश्वर सहित अनेक नामों से विराजमान हैं। दोनों नदियों के संगम तट पर प्राचीन गार्गेश्वर महादेव मंदिर भी इन्हीं में से एक है। नदियों का संगम और आसपास सुंदर वादियां होने के कारण यहां धार्मिक पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है।

गार्गेश्वर मंदिर रानीखेत से 21 किमी दूर दुगौड़ा गांव में स्थित है। मौनी महाराज के शिष्य पं. चंद्रशेखर शास्त्री बताते हैं कि स्कंदपुराण के मानसखंड में गार्गेश्वर मंदिर का जिक्र है। क्षेत्र में जब एक बार भीषण सूखा पड़ गया था, तब गर्ग ऋषि ने द्रोणांचल पहाड़ की तलहटी पर भगवान शिव को घोर तपस्या से प्रसन्न किया और भगवान शिव से मस्तक की गंगा से सूखा दूर कर स्वयं यहीं विराजमान होने की गुजारिश की। दुगौड़ा, भेट, च्याली सहित तमाम ग्रामीण इस मंदिर में पूजा, अर्चना को आते हैं। मंदिर के शक्ति स्थल में शिवलिंग, शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर में धर्मशाला निर्माण, नदी का कटाव रोकने के लिए चहारदीवारी बनाई गई है। कुमाऊंनी साहित्यकार विशन दत्त शैलज ने बताया कि नदियों के तट पर कई मंदिर समूह हैं, ऋषि मुनियों के नाम से शिव मंदिरों के नाम रखे गए हैं। स्थानीय ग्रामीण के नाते ब्रांज फैक्ट्री के महाप्रबंधक एलएम पांडे ने कहा कि इसके लिए सभी लोग एकजुट होकर इसके लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed