{"_id":"593ee0141126f468578b4619","slug":"191497292820-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंची मेले के दिन भारी वाहन रामगढ़ होकर चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंची मेले के दिन भारी वाहन रामगढ़ होकर चलेंगे
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंची मेले के दिन भारी वाहन रामगढ़ होकर चलेंगे
भवाली (नैनीताल)।
कैंची मेला 15 जून को लगेगा। इसकी तैयारियों को लेकर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने सोमवार को यहां विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए लोगों के सुझाव लिए।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान छेड़छाड़ करने अथवा किसी भी तरह से माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने भवाली पुलिस को दो शिकायत पेटियां लगाने और अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने सभी संगठनों से जुड़ लोगों और आम जनता से मेले के दौरान सफाई रखने की अपील की। एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि मेले के दिन भवाली अल्मोड़ा एनएच के भारी वाहन रामगढ़ रोड से क्वारब पुल होकर अल्मोड़ा जाएंगे। अल्मोड़ा से आने वाले भारी वाहन क्वारब पुल से वाया रामगढ़ होकर भवाली तिराहे तक आएंगे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा, रानीखेत जाने वाले छोटे वाहन, रोडवेज बस इत्यादि को वनवे व्यवस्था के माध्यम से भेजा जाएगा। हल्द्वानी मार्ग से आने वाले छोटे दोपहिया वाहनों को पंचायत के मैदान में पार्क किया जाएगा। अल्मोड़ा, रानीखेत से आने वाले दोपहिया वाहनों को खैरना में पार्क किया जाएगा।
रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए रोडवेज द्वारा 10 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। एसएसपी ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से कहा कि वह मोटरसाइकिल स्टैंड पंचायत मैदान में शटल सेवा के लिए पांच टैक्सी वाहन रिजर्व रखें जो जो बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर कैंची धाम मंदिर तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों, पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनसे पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। बैठक में सीओ भवाली आरएस नबियाल, प्रभारी निरीक्षक भवाली उम्मेद सिंह दानू, खष्टी बिष्ट समेत व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन से जुड़े लोग थे।