{"_id":"5c69c432bdec2273771f3b11","slug":"181550435378-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी करने के आश्वासन पर अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी करने के आश्वासन पर अनशन समाप्त
विज्ञापन
Water Tap
गरमपानी/रानीखेत (नैनीताल)। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड ताड़ीखेत के लोधियाखान के ग्रामीणों ने अफसरों के आश्वासन के बाद सात दिन से पानी के लिए चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को खत्म कर दिया। तहसीलदार नितेश डागर, ताड़ीखेत की ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, जलसंस्थान नैनीताल के एई दलीप सिंह बिष्ट, जेई राजीव कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और अनशन समाप्त कराया।
ग्रामीणों ने मुसोली गांव में 25 पाइप की व्यवस्था, स्टैंडपोस्ट बनाने, पेयजल वितरण का समाधान, मैन टैंक में बिछाई गई पाइपलाइन में सुधारीकरण, मानक के अनुसार पेयजलापूर्ति, 24 किमी लंबी पेयजल लाइन के टॉप में स्टॉक टैंक की क्षमता एक लाख करने की मांग रखी। उन्होंने 15 दिन में लाइन की देखरेख का आश्वासन मिलने पर अनशन समाप्त किया। किसान विकास संघ धूराफाट के सदस्यों ने कहा कि 10 मार्च तक समस्या न सुलझने पर दोबारा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कृपाल सिंह फर्त्याल, पूरन चंद्र पांडे, लीलाधर पांडे, प्रेम सिंह अधिकारी, त्रिलोक सिंह, कैलाश चंद्र पांडे, पूरन चंद्र पांडे, भूपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह फर्त्याल, जगदीश नैनवाल आदि थे।
लोधियाखान के लोगों ने तोड़ा क्रमिक अनशन
अफसरों के आश्वासन पर माने ग्रामीण, पेयजल समस्या को लेकर कर रहे थे आंदोलन