फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जमरानी बांध परियोजना को जल्द मिल सकती है मंजूरी

जमरानी बांध परियोजना को जल्द मिल सकती है मंजूरी

Sun, 16 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
जमरानी बांध  परियोजना को जल्द मिल सकती है मंजूरी
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना की संशोधित डीपीआर केंद्रीय जलायोग को सौंपने के बाद अब बांध की मंजूरी के आसार नजर आने लगे हैं। केंद्रीय जलायोग के अधिकारियों ने भी बांध परियोजना को जल्द स्वीकृति करने के संकेत दिए हैं। दिल्ली में जल्द ही इस संबंध में तकनीकी एडवाइजरी कमेटी की बैठक होनी है। इस बैठक को लेकर सिंचाई विभाग के जमरानी परियोजना के अधिकारी दिल्ली में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग जमरानी परियोजना के अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय जलायोग द्वारा बांध की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद बनाई गई नहरों, जलाशयों आदि की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। केंद्रीय जलायोग के निर्देशों के क्रम में बांध परियोजना से जुड़ी नहरों की 127 करोड़ रुपये की विस्तृत रिपोर्ट तैयार जमरानी बांध परियोजना की 2600 करोड़ रुपये की संशोधित डीपीआर पिछले हफ्ते ही दिल्ली में केंद्रीय जलायोग को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

अब केंद्रीय जलायोग जल्द ही इस मामले में तकनीकी एडवाइजरी कमेटी की बैठक करेगा। अधिकारियों के मुताबिक इसी माह के अंत तक टीएसी की बैठक में जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने डाला डेरा
तकनीकी एडवाइजरी कमेटी की बैठक में होगा अंतिम निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed