{"_id":"5b9d6b17867a557fef6f82bb","slug":"181537043223-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान के सामने मजदूर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान के सामने मजदूर ने दम तोड़ा
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कमलुवागांजा रोड गोविंदपुर गरवाल में शुक्रवार शाम काम करते समय मजदूर की हालत बिगड़ गई। उल्टी होने के बाद मजदूर बेहोश हो गया। एसटीएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संभावना जताई कि मजदूर की मौत हृदय घात के चलते हुई है।
बरेली जिले के सहायपुर इनातुल्ला भोजीपुरा निवासी मजदूर बुद्धसेन (40) तीन दिन से कमलुवागांजा रोड गोविंदपुर गरवाल स्थित एक मकान में काम कर रहा था। शुक्रवार शाम बुद्धसेन की हालत बिगड़ गई। इस पर साथ काम कर रहे राजमिस्त्री प्रमोद मौर्या उसे एसटीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुद्धसेन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बुद्धसेन का भाई गणेश मोर्चरी पर पहुंचा। उसने बताया कि बुद्धसेन की तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उसे दो बार पहले भी हार्ट अटैक पड़ चुका था। फिर भी उसने मजदूरी का काम नहीं छोड़ा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।