{"_id":"5b75b5bb42c7925f7212451d","slug":"181534440891-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देयकों का भुगतान नहीं होने से साधन सहकारी के पूर्व सचिव खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देयकों का भुगतान नहीं होने से साधन सहकारी के पूर्व सचिव खफा
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। साधन सहकारी समितियों से सेवानिवृत्त सचिवों को सेवानिवृत्ति के डेढ़ वर्ष बाद भी देयकों का भुगतान नहीं हो सका है। जिसके चलते सचिवों के सम्मुख भरण-पोषण और दायित्वों का निर्वहन करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। कहा कि कई बार इस संबंध में शासन-प्रशासन को पत्र व्यावहार किए गए, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो सकी हैं। यदि एक अक्तूबर तक मांगों को लेकर सार्थक कार्रवाई नहीं होती तो निबंधक कार्यालय के सम्मुख धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सेवानिवृत्त सचिव केएस राणा ने बताया कि जिले में विभिन्न सहकारी समितियों से सेवानिवृत्त सचिवों को ग्रेच्युटी, सीपीएफ आदि देयकों का डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय से भुगतान नहीं हो सका है। जबकि इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन भेज दिए गए हैं।
इन कर्मचारियों को न तो राजकीय कर्मचारियों की भांति पेंशन देय और न ही किसी प्रकार की अन्य सुविधाएं मिलती हैं। भूतपूर्व सचिवों ने एलान किया है कि यदि सितंबर अंतिम सप्ताह तक लंबित देयकों के भुगतान के संबंध में सार्थक कार्रवाई नहीं हुई तो एक अक्तूबर से वह लोग निबंधक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।