फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   4,186 को नहीं मिला निक्षय पोषण योजना का लाभ

4,186 को नहीं मिला निक्षय पोषण योजना का लाभ

Thu, 26 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
4,186 को नहीं मिला निक्षय पोषण योजना का लाभ
हल्द्वानी। टीबी मरीजों को इलाज के साथ ही बेहतर पोषण के लिए शुरू हुई योजना सर्वर न चलने के कारण परवान नहीं चढ़ पा रही है। राज्य में एक अप्रैल से 22 जुलाई तक 4,784 मरीज रजिस्टर्ड हो चुके हैं लेकिन पोषण योजना का लाभ महज 598 को ही मिल पाया है।
विज्ञापन

टीबी रोगियों को इलाज के दौरान बेहतर खानपान मिल सके इसके लिए पांच सौ रुपये प्रतिमाह पोषण सहायता कार्यक्रम योजना केंद्र सरकार ने शुरू की थी। इसके लिए टीबी रोगियों को अपना निक्षय पहचान संख्या, टीबी रोगी का नाम, रोगी का आधार कार्ड, बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर लेना था। क्षय रोग विभाग ने एक अप्रैल से 22 जुलाई तक राज्य में 4,784 टीबी रोगियों को रजिस्टर्ड किया। नैनीताल जिले में 101 रोगी रजिस्टर्ड कर 89 को योजना का लाभ देने के लिए निक्षय पोर्टल पर डाटा अपलोड किया गया, लेकिन 89 को पोषण योजना की राशि नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि पोर्टल के सर्वर में दिक्कत आने के कारण राशि नहीं मिल पा रही है। चार माह में सबसे अधिक टीबी रोगी देहरादून में चिह्नित हुए हैं जबकि दूसरे नंबर पर हरिद्वार, तीसरे नंबर पर ऊधमसिंह नगर, चौथे नंबर पर नैनीताल है।
विज्ञापन


निक्षय पोषण योजना का पोर्टल नहीं कर रहा है काम, नैनीताल में जिले में 101 मरीज में 89 की राशि स्वीकृत
टीबी मरीजों को अप्रैल से बेहतर खुराक के लिए पांच सौ रुपये दिए जाने थे

जिला रजिस्टर्ड मरीजों की संख्या (01 अप्रैल से 22 जुलाई)

देहरादून 1349
हरिद्वार 981
ऊधमसिंह नगर 734
नैनीताल 604
पौड़ी 347
पिथौरागढ़ 163
उत्तरकाशी 118
चमोली 99
टिहरी 99
अल्मोड़ा 90
चंपावत 88
बागेश्वर 66
रुद्रप्रयाग 46


योजना का लाभ लोगों को देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार इसको लेकर निर्देश भेज निगरानी भी कर रही है। सर्वर में दिक्कत होने के कारण योजना की राशि खाते तक नहीं पहुंची है। साथ ही बैंक खाता समेत अन्य औपचारिकता मरीजों की पूरी न होने के कारण भी समस्या आ रही है। एक सप्ताह पहले छह प्रतिशत को लाभ मिला था जो बढ़कर 12.5 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वगीश काला
राज्य समन्वयक, क्षय रोग कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed