{"_id":"5b52459a4f1c1b45748b627c","slug":"181532118426-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर रहे
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
transporter strike
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर कुमाऊं के वाहन स्वामियों ने ट्रकों का संचालन ठप रखा और डीजल की मूल्य कम करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कुमाऊं में करीब 40 हजार ट्रकों का संचालन ठप होने से एक अनुमान के मुताबिक अस्सी करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों ने किया ट्रांसपोर्ट नगर में प्रदर्शन करने के साथ केंद्र की नीतियों को लेकर नारेबाजी की। बाद मेें ट्रांसपोर्ट्स ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन ने डीजल की मूल्य कम करने, राष्ट्रीय स्तर पर सामान मूल्य जीएसटी के दायरे में लाने, टोल बेरियर खत्म कराने, थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम और एजेंटों के कमीशन में कमी करने, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से टीडीएस व्यवस्था को खत्म कराने की मांग की। उन्होंनेे कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शनकारियों में विभिन्न संगठन से जुड़े अमरजीत सिंह सेठी, प्रदीप सबरवाल, राजकुमार नेगी, नरेंद्र, राजेश, दलजीत सिंह, दयाकिशन, पंकज बोहरा, इंद्र कुमार भुटियानी, हाजी नफीस अहमद, विनोद आनंद, हरपाल सेठी, मनजीत सेठी, जसपाल मालदार, रईस कबाड़ी, बलदेव संधू, वरयाम सिंह, मन्नू, कनेडी, सच्चदेवा, मुकेश खन्ना, बब्बू गुजराल, पप्पू, महफूज सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
हड़ताल के बाद भी कई ट्रक चलते दिखे
ट्रकों की हड़ताल के बाद भी कई ट्रक माल ढोते हुए दिखाई दिए। पर्वतीय रूटों से भी सब्जी और फल लेकर गाड़ियां मंडी पहुंची। बाहरी राज्यों से फल और सब्जी लेकर भी गाड़ियां मंडी पहुंची।
विज्ञापन
गौला खनन मजदूरों का हाइडिल गेट में पर प्रदर्शन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टरों की देशव्यापी हड़ताल को गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने समर्थन दिया और हाईडिल गेट में प्रदर्शन कर ट्रांसपोटरों की मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग की। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर ट्रांसपोर्टरों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, जगमोहन मेहरा, नीतिन ढैला, जसदीप गोल्डी, अमित कुमार, मनीष गौड़, हरिशंकर यादव, दिनेश, सूरज कुमार आदि शामिल थे।
लालकुआं में जबरन बंद को लेकर पुलिस से झड़प
लालकुआं (नैनीताल)। ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले वाहन स्वामियों व ट्रांसपोर्टरों ने वीआईपी गेट के पास सैकड़ों वाहनों को रोक दिया। कुछ ट्रक चालकों ने इसका विरोध किया और पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंचे कोतवाल रवि कुमार सैनी की आंदोलनकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह रिंटू ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रर्दशन करने वालों में ट्रांसपोर्टर जीवन कबड़वाल, हनीफ अहमद, मतलीम खान, महेश चौधरी, इकराम, मनोज गुप्ता, फतेह सिंह पाल, दिनेश लोहनी, गोपाल राय, जगदंबा गुप्ता, कांता प्रसाद, अनिल गिरी, मो. यूसुफ, अवनीश चौधरी, सतीश जोशी आदि मौजूद रहे।