{"_id":"5abff1df4f1c1bc6618b4d50","slug":"181522528735-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात के अंधेरे में काटे जा रहे हैं अंधे मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात के अंधेरे में काटे जा रहे हैं अंधे मोड़
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
road shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भीमताल-रानीबाग रोड में तीव्र मोड़ों को काटने का काम अब रात में हो रहा है। इससे अब न तो सड़क में जाम की स्थिति पैदा हो रही है और न ही यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोनिवि खंड भवाली के माध्यम से पिछले कई दिनों से भीमताल-रानीबाग रोड में तीव्र मोड़ों को काटने का काम कराया जा रहा है। यह काम दिन में हो रहा था लेकिन अब पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है। दिन में पहाड़ी कटान के कारण कई बार जाम लग रहा था, जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो ही रही थी। पहाड़ी कटान का काम भी प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए अब पहाड़ी कटान का काम रात को किया जा रहा है। लोनिवि के एई कमल पाठक ने बताया कि मल्ली सलड़ी से तल्ली सलड़ी तक कई तीव्र मोड़ों को काटकर सड़क को चौड़ा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम भीमताल से रानीबाग तक होना है। पाठक ने बताया कि रात को पहाड़ी कटान से अब न तो जाम लग रहा है और न ही यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतें हो रही हैं।
दिन में जाम लगने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही थी
भीमताल-रानीबाग सड़क चौड़ीकरण का मामला