{"_id":"59cfeeae4f1c1b9d538b51ac","slug":"181506799278-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में बेच दी थी किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन में बेच दी थी किडनी
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने हरीश की मौत के मामले में उसके बड़े भाई प्रकाश सिंह बिष्ट से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले उसने अपनी किडनी चीन में जाकर बेच दी थी।
प्रकाश ने पुलिस को बताया कि किडनी बेचने का खुलासा तब हुआ तब उसकी तबियत खराब हुई थी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि उसकी एक ही किडनी है। पूछने पर हरीश ने कहा कि चीन में उसकी किडनी डॉक्टर ने निकाल ली थी। करीबियों से पता चला कि उसने किडनी बेच दी थी। पुलिस का कहना था कि हरीश के मोबाइल पर किसी दोस्त का एक मैसेज आया था कि भाई ! तुम्हारी एक ही किडनी है। इस कारण शराब मत पिया करो। शराब हानिकारक है। यह मैसेज पुलिस को हरीश के मोबाइल में मिला तो किडनी बेचे जाने की बात सामने आई और पुलिस ने हरीश के भाई से इस बारे में पूछताछ की।
रुपये न होने के बाद भी शौक किसी रईस से कम नहीं
होटल मालिक ने पुलिस को बताया कि कमरा बुक कराने के बाद उसने होटल का भी पैसा नहीं दिया था। होटल के प्रबंधक को बताया कि उसका वेतन एक लाख 20 हजार रुपये प्रतिमाह है। पैसा आने पर वह शनिवार को भुगतान कर देगा। उसके पास खर्च के लिए सिर्फ 300-400 रुपये हैं। होटल प्रबंधक भी आश्वस्त था कि पैसा मिल जाएगा। पुलिस को उसके पास से दो रुपये के दो सिक्के के साथ पासपोर्ट आधार कार्ड और हाई स्कूल से लेकर बीए तक के सर्टिफिकेट निकले। पुलिस का कहना था कि कमाई एक पैसे की मिले। आत्महत्या करने से पहले उसने बहन को फोन पर कहा कि पैसा नहीं मिलने पर वह जान दे देगा। फंदा लगाने के लिए उसने चादर का इस्तेमाल किया था।