फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीट पर ही टैक्सी ड्राइवर की मौत

सीट पर ही टैक्सी ड्राइवर की मौत

Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
सीट पर ही टैक्सी ड्राइवर की मौत
टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव ड्राइविंग सीट से बरामद
विज्ञापन

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टैक्सी चालक का शव उसकी आल्टो कार की ड्राइविंग सीट पर अकड़ा हुआ मिला। टैक्सी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर में पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब स्थानीय लोगों ने मल्लीताल क्षेत्र में मोहन-को चौराहे के समीप खड़ी आल्टो टैक्सी संख्या यूके-04 टीए-8346 में चालक सीट पर एक व्यक्ति को औंधे मुंह पड़ा देखा। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को किसी तरह टैक्सी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव की शिनाख्त कैलाश सिंह भाकुनी (35) पुत्र भीम सिंह भाकुनी हाल निवासी चार्टन लाज मल्लीताल के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि कैलाश सिंह भाकुनी मूल रूप से बल्दियाखान ग्रामसभा के तोक जगीरा का रहने वाला था। वह इसी टैक्सी का चालक था। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कैलाश बीती रात घर नहीं पहुंचा था। उन्होंने बताया कि कैलाश के परिवार में पत्नी दीपा भाकुनी, पुत्र उमेश (9), पुत्री राखी (5) व माता पिता हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर में किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है। एसआई बिष्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed