{"_id":"591deea74f1c1b864bf242b8","slug":"18-thousand-to-remove-ward-boy-s-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वाय के एटीएम कार्ड से निकाल लिए 18 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड ब्वाय के एटीएम कार्ड से निकाल लिए 18 हजार
रामनगर,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत वार्ड ब्वाय हनीफ अहमद के एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर ठगों ने खाते से 18 हजार रुपये उड़ा लिए। हनीफ अहमद के मोबाइल पर किसी अनजान ने फोन कर कहा कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। वह चालू कराना चाहता है कि तो कार्ड की डिटेल बता दें। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया।
हनीफ ने घर जाकर कार्ड की डिटेल कॉल करने वाले को दे दी। इसके तुरंत बाद उनके फोन पर 9999 रुपये निकालने का मैसेज आ गया। कॉल करने वाले फिर फोन करते हुए कहा कि नंबर गलत हो गया इसे दोबारा बताना पड़ेगा। इसके बाद आठ हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। तीसरी बार फोन आने पर हनीफ को ठगी का अहसास हुआ।