{"_id":"6a160aafaf501346620cd7ce","slug":"172-ration-cards-cancelled-after-family-income-exceeded-rs-5-lakh-haldwani-news-c-337-1-hld1039-133313-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: परिवार की आय पांच लाख के पार होने पर 172 राशनकार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: परिवार की आय पांच लाख के पार होने पर 172 राशनकार्ड निरस्त
Wed, 27 May 2026 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 27 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राशन कार्डधारकों के सत्यापन के लिए पूर्ति विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चले अभियान में 533 कार्ड सत्यापित किए गए। इस दौरान परिवार के सदस्यों की आय पांच लाख से होने पर 172 राशनकार्ड निरस्त किए गए।
जिला पूर्ति विभाग के निर्देशन में शहर में अपात्र राशन कार्डधारकों के चिह्नीकरण और सत्यापन के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। टीम ने देवलचौड़ खाम, करायल चतुर सिंह, ऊंचापुल, कठघरिया, आवास विकास और सुभाषनगर में अंत्योदय योजना के छह, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा वाले 52 व राज्य खाद्य के 114 कार्ड निरस्त किए। टीम में जिला पूर्ति निरीक्षक, मनोज वर्मन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एलएस ग्वाल, पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे व राहुल डांगी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी, जेएस नेगी, रवि डालाकोटी, ललित मोहन मेर, सुबोध त्रिपाठी शामिल रहे।