फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महारथियों के गढ़ का हाल, हल् द्वानी में घटा, तो कहीं एक प्रतिशत बढ़ा मत प्रतिश

महारथियों के गढ़ का हाल, हल् द्वानी में घटा, तो कहीं एक प्रतिशत बढ़ा मत प्रतिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
महारथियों के गढ़ का हाल, हल्
द्वानी में घटा, तो कहीं एक प्रतिशत बढ़ा मत प्रतिश
हल्द्वानी। 2014-लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार नैनीताल जिले में सर्वाधिक मत प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भीमताल विधानसभा में हुई है। वहीं, हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल विधानसभा में मत प्रतिशत घट गया है। इन विधानसभाओं में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत कई कद्दावर नेताओं के घर है।
विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव में जिले में सर्वाधिक मतदान लालकुआं विधानसभा 69.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार लालकुआं विधानसभा में मामूली 69.43 प्रतिशत ही बढ़ोत्तरी हुई है। यह विधानसभा विधायक नवीन दुम्का और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल का गढ़ है।
विज्ञापन

अगर भीमताल की विधानसभा की बात करें तो 2014 में 56.34 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार मत प्रतिशत 60.31 पर पहुंच गया है। करीब चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बता दे कि इस विधानसभा के मतदाताओं ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस की जगह निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा को विधायक बनाया था। नैनीताल जिले की सबसे वीआईपी हल्द्वानी विधानसभा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से डॉ. इंदिरा हृदयेश कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहने के अलावा वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं। यही नहीं लोकसभा सीट से ताल ठोक रहे भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट और कांग्रेस के हरीश रावत यहीं से पूरा राजनीतिक गुणा- भाग में लगे थे॥ उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान हल्द्वानी में डेरा डाल रखा था। इसके बावजूद भी हल्द्वानी में मत प्रतिशत घटा है, पिछले लोकसभा चुनाव में यहां 63.08 मतदान हुआ था। इस बार 62.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। नैनीताल विधानसभा में 56.98 मतदान हुआ था, इस लोकसभा चुनाव में डेढ़ प्रतिशत से अधिक मत कम पड़े हैं और कुल मतदान 55.28 प्रतिशत ही रहा। इस विधानसभा में पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, भाजपा के विधायक संजीव आर्या है। साथ ही पूर्व सांसद महेंद्र पाल इस बार कांग्रेस से लोकसभा चुनाव में टिकट के दावेदार थे।

रामनगर विधानसभा में 66 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार बढ़कर 66.85 प्रतिशत हो गया। कालाढूंगी विधानसभा में मत प्रतिशत घटा है। पिछली बार 67.28 प्रतिशत मतदान हुआ था, 2019 में घटकर 66.85 प्रतिशत हो गया है। कालाढूंगी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, महेश शर्मा जैसे कद्दावर नेताओं के घर हैं। इतने कद्दावर नेताओं होने के बाद भी मत प्रतिशत घटा है।

अपने गढ़ में महारथी बेहाल
हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल में मत प्रतिशत घटा
भीमताल विधानसभा में सर्वाधिक बढ़ोत्तरी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed