फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वीवीपैट, ईवीएम हुईं खराब

वीवीपैट, ईवीएम हुईं खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
वीवीपैट, ईवीएम हुईं खराब
EVM
हल्द्वानी। कई बार परीक्षण कराने के बावजूद बृहस्पतिवार को मतदान से ठीक पहले ईवीएम दगा दे गईं। लोकसभा चुनाव को ईवीएम से मतदान को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से वीवीपैट का प्रयोग किया गया मगर मतदान के दौरान 24 से अधिक मतदान केंद्रों पर वीवीपैट में खराबी आने की वजह मतदान आधे घंटे से करीब साढ़े तीन घंटे तक विलंब से शुरू हो पाया। मतदान शुरू होने से समाप्ति तक तमाम बूथों से वीवीपैट और ईवीएम के खराब होने की शिकायतें कंट्रोल रूम को मिलती रहीं। कंट्रोल रूम से मशीनों को ठीक कराने के लिए एक्सपर्ट भेजे गए। विशेषज्ञों द्वारा मशीनों को ठीक किए जाने के बाद दोबारा मतदान शुरू हो पाया। मतदान शुरू होने मेें विलंब हुआ।
विज्ञापन



मतदान शुरू होने से पहले ही गच्चा दे गईं ईवीएम और वीवीपैट
33 बूथों में खराब हुई मशीनें, कई बूथों पर साढ़े तीन घंटे विलंब से शुरू हुआ मतदान
12 बजे से शुरू हो पाई वोटिंग बेतालघाट के दूरस्थ गांव कांडा में


हल्द्वानी
- खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी के कक्ष संख्या पांच में वीवीपैट खराब हो गईं। यहां सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू हो पाया।
- गांधीनगर में मशीन खराब होने पर मतदाताओं ने रोष व्यक्त किया। मतदाताओं ने कई आरोप भी जड़े।

नैनीताल
-सुबह सात बजे राप्रावि बांसी नैनीताल के बूथ 58, लोनिवि निरीक्षण चोपड़ा नैनीताल में बूथ 58 में वीवीपैट खराब हो गईं।
-नगर से करीब 10 किमी की दूरी पर स्थित नारायणनगर वार्ड में मतदान शुरू होने से पहले ही ईवीएम में खराबी आ गई। वहीं, क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने से निर्वाचन विभाग की टीम को नैनीताल से नई ईवीएम मंगवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। 8:45 बजे मतदान शुरू हो पाया।
विज्ञापन

-नगर से दूरस्थ क्षेत्र मंगोली में सुबह मतदान शुरू होने के आधे घंटे बाद ईवीएम में खराबी आ गई, इस कारण मतदान करीब एक घंटे प्रभावित रहा।
- राप्रावि टिकुली नैनीताल में ईवीएम, राप्रावि तिरछाखेत बूथ नंबर 112 में ईवीएम खारब हो गई।
-लोनिवि दफ्तर नैनीताल के कक्ष संख्या दो में अपराह्न 3:30 बजे मशीन खराब हो गई।
- नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के इंदिरानगर, रूसी, अयारपाटा, ब्रेसाइड सात नंबर, जयपुर खीमा, धौलाखेड़ा, घोड़ानाला, परमा समेत 20 बूथों में वीवीपैट, तीन बूथों में ईवीएम खराब हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीमताल
-राप्रावि कांडा बूथ संख्या तीन में वीवीपैट खराब हो गईं। इनमें कांडा बूथ की 8:30 बजे खराब हुई। वीवीपैट 12 बजे ठीक हो पाई। करीब 3:30 घंटा विलंब से यहां दोबारा मतदान शुरू हुआ।

- ढोकाने, चोपड़ा, टिकुरी में ईवीएम 15 मिनट खराब रही।
-भौर्सा, सुनकिया, सुवाकोट पोखरी, सौनगांव, रीठा, पहाड़पानी राजकीय इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने पर एक से डेढ़ घंटे तक मतदान ठप रहा।

लालकुआं
लालकुआं के बूथ संख्या 136 राउमावि गौजाजाली में 3:35 बजे मशीन खराब हो गई।
-चोरगलिया क्षेत्र में लाखनमंडी प्राथमिक पाठशाला के कक्ष संख्या एक में एक ईवीएम खराब होने से मतदान 15 मिनट देरी से शुरू किया गया।

कालाढूंगी
-राजकीय इंटर कॉलेज नारायणनगर कुसुमखेड़ा में कक्ष संख्या दो में सुबह छह बजे मॉक पोल शुरू कराते ही वीपीपैट ने जवाब दे दिया। पीठासीन अधिकारी चंद्रभाल किंकर ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को शिकायत की। मशीन ठीक होने के बाद सुबह 7:20 बजे से मतदान शुरू हो पाया।
-राइका बजूनिया हल्दू के बूथ 22 में 3:35 बजे वीवीपैट खराब होने की सूचना मिली।
-प्राइमरी देवलचौड़ में 11 वोट पड़े फिर 7:34 बजे वीवीपैट खराब हो गई। यहां 8:20 बजे मतदान शुरू हो पाया।
-छड़ायल प्राइमरी गैसगोदाम रोड में ईवीएम की खराबी से 8:20 बजे तक मतदान रुका रहा।
-यूनिवर्सल स्कूल में भी ईवीएम खराब होने से आठ बजे मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed