फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 वाहन, 45 व्हील चेयर, 14 डोलिया और 350 स्वयंसेवक

13 वाहन, 45 व्हील चेयर, 14 डोलिया और 350 स्वयंसेवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
13 वाहन, 45 व्हील चेयर, 14 डोलिया और 350 स्वयंसेवक
Vote
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन विभाग दिव्यांग मतदाताओं की मदद को पूरी तरह से तैयार हैं। उन्हें मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए वाहनों के अलावा व्हील चेयर और डोलियों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में 337 दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डालने के लिए मदद की मांग की मांग की है। उक्त मतदाता 175 मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और वापस घर तक छोड़ने के लिए 13 वाहन, 45 व्हील चेयर और 14 डोलियों की व्यवस्था की गई है। विनीत कुमार के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में जिन पोलिंग बूथों तक वाहन नहीं पहुंच पाते हैं वहां दिव्यांग मतदाताओं को लाने ले जाने के लिए डोली की मदद ली जाएगी। दिव्यांगों की मदद के लिए अलग अलग कालेजों के 350 एनएसएस और एनसीसी स्वयं सेवकों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन



13 वाहन, 45 व्हील चेयर, 14 डोलियां और 350 स्वयं सेवक
दिव्यांग वोटरों के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से किए गए हैं खास इंतजाम

आठ वेब कास्टिंग बूथों के कैमरे बदले
हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में बनाए गए वैब कास्टिंग बूथों में लगाए गए आठ कैमरों में तकनीकी खराबी के चलते उन्हें बदलना पड़ा है। सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज और महिला कॉलेज में लगाए गए आठ सीसीटीवी कैमरों को उतारकर इन बूथों में लगा दिया गया है। एमबीपीजी कॉलेज और महिला कालेज के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 टीमों को दिए वायरलेस
हल्द्वानी। जिले के 943 पोलिंग बूथों में से 14 बूथों में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं मिली जिसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन बूथों के पीठासीन अधिकारियों को वायरलेस सिस्टम उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed