{"_id":"5c7c3acebdec227389636b77","slug":"171551645390-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी को छोड़ सभी जिलों ने दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी को छोड़ सभी जिलों ने दी सूचना
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को हाईस्कूल हिंदी का पेपर हुआ। सभी जिलों को बोर्ड ऑफिस में बने कंट्रोल रूम को उसी दिन गैरहाजिर परीक्षार्थियों की सूचना देनी होती है लेकिन पौड़ी जिले ने हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में गैरहाजिर परीक्षार्थियों की सूचना नहीं दी है। हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में अन्य जिलों से कुल 3851 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूमों से बोर्ड ऑफिस में बने कंट्रोल रूम को सूचना दी जाती है ताकि किसी भी गड़बड़ी की सूचना बोर्ड को तत्काल मिल सके और समस्या का समाधान शीघ्र हो जाए। शनिवार को परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल हिंदी का पेपर था। दो-तीन जिलों में इंटर पंजाबी, उर्दू का भी पेपर था। रात करीब नौ बजे तक बोर्ड के कंट्रोल रूम में 12 जिलों से अनुपस्थित परीक्षार्थियों की सूचना मिल गई, लेकिन पौड़ी ने सूचना नहीं दी। इसलिए बोर्ड ने अन्य जिलों की अनुपस्थिति का आंकड़ा जारी कर दिया। हरिद्वार में 1115, ऊधमसिंह नगर में 994, देहरादून में 452, नैनीताल में 238, टिहरी में 235, अल्मोड़ा में 183, उत्तरकाशी में 151, चमोली में 141, पिथौरागढ़ में 117, रुद्रप्रयाग में 80, बागेश्वर में 76, चंपावत में 64, परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ी। इंटर पंजाबी में सभी 34 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इंटर उर्दू में कुल 48 में से 46 ने परीक्षा दी।
पौड़ी जिले ने नहीं दी गैरहाजिर परीक्षार्थियों की सूचना
हाईस्कूल हिंदी : प्रदेश में 3851 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा