फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन दशकों से विकास की बाट जोह रही है द्वाराहाट नगर पंचायत

तीन दशकों से विकास की बाट जोह रही है द्वाराहाट नगर पंचायत

Sat, 03 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
तीन दशकों से विकास की बाट जोह रही है द्वाराहाट नगर पंचायत
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। 1889 में गठित द्वाराहाट नगर पंचायत में भी समस्याओं का अंबार है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोग खफा हैं। निकास नालियां नहीं होने के कारण बरसात का पानी दुकानों के अंदर घुस आता है। सबसे बड़ी समस्या बंदरों और लावारिस जानवरों की है।
विज्ञापन


इस समस्या को लेकर लोग पूर्व में कई बार आंदोलन तक कर चुके हैं, लेकिन पूर्व की नगर पंचायतें इनका स्थायी समाधान नहीं निकाल पाई हैं। इस बार लोगों ने कर्मठ अध्यक्ष और सभासद के चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगाने की ठानी है। मालूम हो कि द्वाराहाट नगर पंचायत उपमंडल क्षेत्र की सबसे पुरानी नगर पंचायत है, लेकिन आज तक यहां की मूलभूत समस्याओं का समाधान तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन


यहां चार वार्ड के लिए 16 सभासद और अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। बाजी कौन मारता है यह तो 20 नवंबर को पता चल जाएगा। फिलहाल मतदाता सक्षम लोगों को ही पंचायत में भेजने का मन बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed