फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक दिन में उखड़ गई सड़क, एनएचएआई की ओर से कराए गए कार्य में

एक दिन में उखड़ गई सड़क, एनएचएआई की ओर से कराए गए कार्य में

Sat, 01 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
एक दिन में उखड़ गई सड़क, एनएचएआई की ओर से कराए गए कार्य में
हल्द्वानी। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने चौतरफा दबाव के बाद जैसे-तैसे बरेली रोड के गड्ढों का भरान (कंक्रीट) 29 अगस्त को किया था। पर भरान के कुछ घंटों के अंदर ही बनाई सड़क की कलई खुल गई। सड़क पर पहले की तरह ही गड्ढे हो गए हैं, जिसके चलते कई वाहन सवार चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशों और मुकदमा दर्ज होने के डर से एनएचएआई के अधिकारियों ने बुधवार रात को बरेली रोड को आईटीआई के पास गड्ढे भरकर सीसी किया था। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से यह पूरी सड़क बह गई और उसमें कई जगह गड्ढे बन गए। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर इसमें चोटिल हो गए। उधर, मनोज जोशी सहित तल्ली हल्द्वानी के ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता में सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि एनएचएआई ने गुणवत्ता विहीन निर्माण सामग्री लगाई। इस कारण सीसी रोड एक बारिश भी नहीं झेल पाई।
विज्ञापन


आरटीओ रोड की सिंचाई नहर चोक
आरटीओ रोड की सिंचाई नहर शुक्रवार को चोक हो गई। इससे पूरी सड़क में पानी बहने लगा। पानी बहने और सड़क में गाड़ी चलने के कारण सड़क कई जगह से उखड़ गई। उधर सिंचाई विभाग के एई नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है। टीम जल्द ही सिंचाई नहर को खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौजाजाली में भी भरा पानी
शनिबाजार नाला ओवर फ्लो होने से शहर का गंदा पानी जोशी विहार और उससे लगती हुई कालोनी में 50 घरों में घुस गया। पानी घुसने से कई घरों में रखा हुआ सामान खराब हो गया।


मछली बाजार का नाला चोक
नगर निगम के ठेकेदार ने नाला साफ नहीं किया। इस कारण शुक्रवार को कचरे के कारण मछली बाजार का नाला चोक हो गया। नाला चोक होने से कई घरों में गंदा पानी घुस गया। वहीं निगम की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद नाला साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed