{"_id":"5b58dee04f1c1ba61f8b5311","slug":"171532550880-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"847 लोगों पर नौ करोड़ का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
847 लोगों पर नौ करोड़ का बकाया
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बिजली विभाग की कार्यशैली भी अजीब है। छोटे बकाएदारों को विभाग छोड़ता नहीं है और बड़े बकाएदारों को छेड़ता नहीं है। विभाग वसूली के लिए सिर्फ नोटिस भेजकर इतिश्री कर लेता है। शहरी क्षेत्र में 847 उपभोक्ताओं पर नौ करोड़ का बकाया है। यह खुलासा आरटीआई में हुआ है।
मार्च 2017 तक नगर क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की बकाएदारी थी। नोटिस देने और वसूली की कार्रवाई करने के बाद दस करोड़ रुपये वसूल लिए गए। इसके बाद बकाएदारी फिर बढ़ने लगी। जल संस्थान, नगर निगम, सरकारी स्कूलों समेत कुछ अन्य सरकारी विभागों और कामर्शियल उपभोक्ताओं पर बकाएदारी लगातार बढ़ती जा रही है। बकाएदारी बढ़कर 09 करोड़ रुपये पहुंच गई है। हेमंत गोनिया की आरटीआई में खुलाया हुआ कि बिजली विभाग को 847 उपभोक्ताओं से नौ करोड़ रुपये की धनराशि वसूल करनी है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि बकाएदारों को नोटिस भेजे गए हैं। साथ ही आरसी काटकर राजस्व विभाग की मदद से वसूली कराई जा रही है। बताया कि गर्मी से अब राहत मिली है और वसूली अभियान तेजी से शुरू किया जाएगा।