फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार को बचाने के प्रयास में पैरापिट तोड़ पेड़ पर अटकी बस

कार को बचाने के प्रयास में पैरापिट तोड़ पेड़ पर अटकी बस

Sun, 01 Jul 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
कार को बचाने के प्रयास में पैरापिट तोड़ पेड़ पर अटकी बस
पेड़ पर अटकी बस - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल/भीमताल। नैनीताल से लौट रही हल्द्वानी डिपो की बस ज्योलीकोट के नंबर वन बैंड के पास अनियंत्रित होकर पैरापिट तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। गनीमत रही बस पेड़ से अटक गई। बस में 48 यात्री सवार थे। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर समेत तीन घायल हुए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस यूके 07 पीए 3209 शनिवार शाम छह बजे नैनीताल से हल्द्वानी जा रही थी। ज्योलीकोट के नंबर वन बैंड के पास कार को बचाने के प्रयास में पैरापिट तोड़ सड़क से नीचे पेड़ों के बीच जा फंसी। बस में सवार 48 यात्रियों की सांस अटक गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने पर प्राइवेट वाहनों से हल्द्वानी भेजा गया जबकि लालकुआं निवासी बस चालक महेश, रुद्रपुर निवासी परिचालक दीवान सिंह बिष्ट और एक अन्य यात्री को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने परिचालक और यात्री को छुट्टी दे दी जबकि चालक महेश का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


ज्योलीकोट के नंबर वन बैंड के पास हादसा, ड्राइवर, कंडक्टर समेत तीन घायल
नैनीताल से हल्द्वानी जा रही थी बस, कार चालक को बचाने के चक्कर में खोया नियंत्रण
बस में 48 यात्री सवार थे

यात्रियों ने कहा, तेज रफ्तार चल रही थी बस
रोडवेज बस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि चालक महेश बस को तेज चला रहा था। इसके चलते बस हल्द्वानी से आ रही कार को बचाने के प्रयास में पैरापिट को तोड़कर पेड़ों के बीच जा फंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा 35 जबकि यात्री बोले 48 सवार थे
रोडवेज बस में सवार यात्रियों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बताया कि बस में 35 लोग सवार थे, जबकि घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बस में 48 लोग बताए।


विधायक और एडीएम पहुंचे मौके पर
ज्योलीकोट में बस हादसे की सूचना मिलने पर विधायक संजीव आर्य, एडीएम हरवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का हाल जाना। यात्रियों के सही होने पर दोनों ने राहत की सांस ली।

यात्रियों के चप्पल-जूते घटना स्थल पर फैले थे
दुघर्टना स्थल पर कई जगह यात्रियों के जूते-चप्पल फैले थे। कई यात्री बेहद डरे-सहमे नजर आए। कुछ यात्रियों ने हादसे में बचने को जीवनदान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed