फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कथाकार आनंद बल्लभ उप्रेती की पुस्तक का विमोचन

कथाकार आनंद बल्लभ उप्रेती की पुस्तक का विमोचन

Fri, 23 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कथाकार आनंद  बल्लभ उप्रेती की पुस्तक का विमोचन
हल्द्वानी। कथाकार और पत्रकार स्व.आनंद बल्लभ उप्रेती की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर हिमालय संगीत शोध समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उनकी पुस्तक भौत हैगे उगार कटै का विमोचन और सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने वाले लोगों सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू, मदन सिंह बिष्ट, मथुरादत्त मठपाल, मोहन चंद्र कांडपाल, हरीश पंत, जगमोहन रौतेला, डॉ. हीरा सिंह भाकुनी, डॉ. डीबी सिंह, डॉ. भूपनारायण दीक्षित, डॉ. आशा हर्बोला, डॉ. जयश्री भंडारी शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे पहले हुई संगोष्ठी में प्रो.अतुल जोशी ने व्याख्यान दिया। आचार्य धीरज उप्रेती के निर्देशन में वृंदवादन दल ने होली गीतों की प्रस्तुति दी। पैंतीस शोध पत्रों का भी वाचन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भवानी दत्त पंत, प्रो.मृगेश पांडे, सत्यवान सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमला उप्रेती, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, भुवन तिवारी, नवीन वर्मा, तनु जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed