फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अमर उजाला की खबर का असर, देवलचौड़ स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण शुरू

अमर उजाला की खबर का असर, देवलचौड़ स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण शुरू

Fri, 23 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का असर, देवलचौड़ स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण शुरू
हल्द्वानी। देवलचौड़ स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राइमरी पाठशाला के बच्चों को अब जल्द ही अराजक तत्वों से निजात मिल जाएगी। डीएम की घोषणा के चार माह बाद बृहस्पतिवार को स्कूल की चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी लोकनिर्माण विभाग ने बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त चहारदीवार के निर्माण की सामग्री स्कूल परिसर में भिजवा दी है। इधर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले में टीपी नगर चौकी पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ के सरकारी हाइस्कूल और प्राइमरी पाठशाला को रविवार की रात अराजक तत्वों द्वारा फिर निशाना बनाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दीपावली के मौके पर अराजक तत्वों ने प्राइमरी स्कूल की कक्षा कक्ष में आगजनी की थी। बच्चों की पुकार पर डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने 25 अक्तूबर को स्कूल का दौरा कर स्कूल की चहारदीवारी के साथ ही सीवरेज टैंक का निर्माण कराने की घोषणा की थी। इसके लिए पांच लाख रुपये का बजट लोनिवि हल्द्वानी निर्माण खंड को दिए गए थे मगर लोनिवि ने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया। बृहस्पतिवार को चहारदीवारी निर्माण का काम शुरू हो सका। हाइस्कूल के प्रधानाचार्य विनोद जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल की चहारदीवारी निर्माण के लिए ईंट, सीमेंट आदि सामग्री लोनिवि ने भेजने के साथ काम शुरू कराने से बच्चों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed