फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राम मंदिर बने बिना नहीं लेंगे चैन: विहिप

राम मंदिर बने बिना नहीं लेंगे चैन: विहिप

Fri, 08 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर बने बिना नहीं लेंगे चैन: विहिप
विहिप की बैठक - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 25 वर्ष पूरे होने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बृहस्पतिवार को शौर्य दिवस मनाया। रामपुर रोड स्थित एक बारात घर में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं, इसलिए जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि राम मंदिर के लिए संगठन के संरक्षक रहे अशोक सिंघल के नेतृत्व में देश व्यापी आंदोलन किया गया। 6 दिसंबर 1992 की घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कार सेवकों पर जुल्म ढहाए। कोलकाता के दो सगे भाइयों कोठारी बंधुओं समेत सैकड़ों कारसेवकों ने बलिदान दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से राम मंदिर निर्माण की मांग की। बजरंग दल क्षेत्रीय संयोजक रंदीप पोखरिया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों कारसेवकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इस अवसर पर राम जन्म भूमि के आंदोलनकारियों, खेल और प्रशासनिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वालों को सम्मानित किया गया। सभा कोे महामंडलेश्वर परेश यति महाराज, प्रांत संगठन मंत्री सुभाष जोशी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भूटियानी ने की। संचालन जिला मंत्री कृष्णा जोशी और गुड्डू चौहान ने किया। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत सहमंत्री धीरेंद्र शर्मा, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक कृष्ण गोपाल अग्रवाल, विभाग अध्यक्ष डॉ. गिरिजा शंकर पांडे, कैलाश जोशी, ललित वाल्मीकि, समरपाल चौधरी, आशुतोष तिवारी, महेश चौधरी, मनोज गुप्ता, मदन नेगी, अतुल कुमार, गिरीश शाही, राकेश भट्ट, जोगेंद्र राणा, भूपेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed