फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भीमताल, बेतालघाट और ओखलकांडा में प्रधानों ने की ब्लाक में तालाबंदी

भीमताल, बेतालघाट और ओखलकांडा में प्रधानों ने की ब्लाक में तालाबंदी

Sat, 02 Sep 2017 01:56 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
भीमताल, बेतालघाट और ओखलकांडा में प्रधानों ने की ब्लाक में तालाबंदी
भीमताल/बेतालघाट/पतलोट (नैनीताल)। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य वित्त की धनराशि में कटौती किए जाने के विरोध में जिले भर के ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालयों में नारेबाजी करते हुए तालाबंदी की। इस दौरान प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि उक्त कटौती वापस नहीं ली गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

भीमताल ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों ने राज्य वित्त की धनराशि में कटौती को निरस्त कराने, राज्य के वन पंचायती एक्ट को 2016 को 73वें संशोधन के साथ लागू कराने और ग्राम प्रधानों का मानदेय पांच हजार रुपये कराने की मांग की। तालाबंदी करने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष हिमांशु पांडे, आनंद कुजरवाल, शेखर भट्ट, रामदत्त चनियाल, हरीश चंद्र जोशी, राहुल, प्रदीप कुमार, लीला देवी, राधा कुल्याल, प्रेमा पलड़िया आदि थे। उधर बेतालघाट में ग्रामप्रधानों ने बीडीओ राजेंद्र आर्य को ज्ञापन दिया और तालाबंदी की। वहां ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जेडी कत्यूरा, सीमा देवी, लीला देवी, खीमा देवी, नवीन चंद्र पंत, विनोद ढौडियाल, शेखर चंद्र, कमल सिंह आदि थे। वहीं, ओखलकांडा में भी ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक में तालाबंदी की और बीडीओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। वहां प्रधान संगठन के अध्यक्ष कुंदन सिंह मेहता, पनी राम आर्या, लीला देवी, देवकी देवी, दीपा देवी, जयंती देवी, राम सिंह, विमला देवी, बीना देवी आदि थे।
विज्ञापन


- जिले भर के ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने विकास खंडों में प्रदर्शन किया
- राज्य वित्त में कटौती का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed