फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षक को स्वाइन फ्लू

शिक्षक को स्वाइन फ्लू

Thu, 31 Aug 2017 02:53 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक को स्वाइन फ्लू
रामनगर (नैनीताल)। कोटाबाग के दूरस्थ क्षेत्र डौनपरेवा जीआईसी में कार्यरत सहायक प्रधानाचार्य को स्वाइन फ्लू की प्रारंभिक पुष्टि हुई है। विगत 23 अगस्त को स्वास्थ्य खराब होने पर उन्होंनेेे दिल्ली में जांच कराई थी। उनका उपचार दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। उधर, संक्रामक रोग स्वाइन फ्लू के डर से स्कूल के अन्य अध्यापकों ने भी ऐहतियातन संयुक्त चिकित्सालय से दवाइयां ले ली हैं। जिले की एक स्वास्थ्य टीम ने सहायक प्रधानाचार्य के ग्राम मदनपुर छोई स्थित घर पहुंचकर सभी परिजनों की जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें भी ऐहतियात के तौर पर दवाइयां दी हैं। फिलहाल परिजनों में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोटाबाग ब्लॉक के डौनपरेवा के जीआईसी में सहायक प्रधानाचार्य दिनेश बिष्ट को 23 अगस्त की शाम अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। वहां स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर उन्होंने हल्द्वानी निजी अस्पताल में दिखाया। सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनका उपचार जारी है। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed