{"_id":"59a1dc474f1c1bf45a8b4942","slug":"171503779911-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोचार और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोचार और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव शुरू
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
nanda mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में शनिवार से सरोवर नगरी में वैदिक मंत्रोच्चार, छोलिया नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच 114वां नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य, जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया। कदली वृक्ष लाने रवाना हुए भक्तों को पौधे और मां नंदा-सुनंदा का धार्मिक ध्वज प्रदान किया गया। मल्लीताल स्थित रामसेवक सभा परिसर में कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्कूूली बच्चों ने मां नंदादेवी के स्तुति पर आधारित वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव का शुभारंभ करते हुए काबिना मंत्री आर्य ने सूखाताल से वाया कालाढूंगी परिवहन की बस का संचालन करने की घोषणा करते हुए मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए अतिरिक्त बसें लगाने का भी आश्वासन दिया।
विधायक संजीव आर्य ने नैना मंदिर सेवा समिति के निर्माणाधीन भवन के लिए 11 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकगीत, लोकसंगीत और लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, राम सेवक सभा के महासचिव राजेन्द्र लाल साह, उपाध्यक्ष अनूप शाही ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, श्रीराम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, विमल साह, मोहित सनवाल, जिलाध्यक्ष मनोज साह, मनोज जोशी, कमलेश ढौडियाल, मुकेश जोशी मंट, गिरीश जोशी मक्खन, जगदीश चन्द्र बावडी, संजय कुमार, अंबा आर्या, भीम सिंह कार्की, कैलाश जोशी, पूर्व विधायक डा. नारायण सिह जंतवाल, सरिता आर्य, गोपाल रावत, शांति मेहरा आदि थे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।