फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा, कांग्रेस पर खूब बरसे बसपाई

भाजपा, कांग्रेस पर खूब बरसे बसपाई

Mon, 14 Aug 2017 11:05 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस पर खूब बरसे बसपाई
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बहुजन समाज पार्टी रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा और कांग्रेस की नीतियों पर जमकर प्रहार किए गए। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव बसंत कुमार ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को बोलने तक नहीं दिया गया, जो कि भाजपा की मानसिकता का दर्शाता है। कहा कि पार्टी नए सिरे से कैडर तैयार करेगी। जन समस्याओं को लेकर हर संभव संघर्ष करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


यहां हुई बैठक में बीते विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गई। पार्टी प्रत्याशी कृपाल आर्य ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के दुष्प्रचार और धनबल के आगे पार्टी हार गई। दोनों ही दलों ने बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया। दोनों ही दलों ने छल कपट से चुनाव लड़ा। लेकिन, पार्टी भविष्य में नए सिरे से कैडर तैयार करेगी। जन समस्याओं को लेकर फिर से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक को डॉ. हेम चंद्र सती, भोले शंकर, चनी राम, दीप चंद्र आर्य, राजेश आर्य, भगीरथ आर्या, नरेंद्र, योगेश, चेतन कुमार, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed