फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   17 places declared no parking zone in Nainital

Nainital News: नैनीताल में 17 स्थान नो पार्किंग जोन घोषित

Fri, 29 Mar 2024 03:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
17 places declared no parking zone in Nainital
नैनीताल। पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए शहर के 17 स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। परिवहन निगम ने पुलिस और नगर पालिका प्रबंधन से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि हनुमानगढ़ी से तल्लीताल डॉट, डॉट चौराहा, भवाली रोड में तल्लीताल से कैलाखान मोड तक, अपर एवं लोअर माल रोड, पंत पार्क, पंत पार्क से नैनादेवी मंदिर तक (वीआईपी वाहन पार्किंग को छोडकर), तल्लीताल रिक्शा स्टैंड से बीडी पांडे अस्पताल तक (बीडी पांडे अस्पताल के सामने एंबुलेंस को छोडकर), घोड़ा स्टैंड तिराहे से मस्जिद तिराहा तक, मस्जिद तिराहा से चीनाबाबा तिराहा तक, चीनाबाबा तिराहे से बीडी पांडे अस्पताल तक, चीना बाबा तिराहा से मनुमहारानी तिराहा तक, मनुमहारानी तिराहा से प्रशासनिक अकादमी तक, मनुमहारानी तिराहे से सूखाताल होते हुए बारापत्थर तक (सूखाताल एवं केएमबीएन पार्किंग को छोड़कर) बारापत्थर से घोड़ा स्टेंड कालाढूंगी रोड तक, मालरोड स्थित इंडिया होटल से जू-रोड में जू तक (नगर पालिका द्वारा अनुमन्य वाहनों को छोड़कर), बिरला रोड वैलकम होटल तिराहा से भोटिया बैंड होते हुए बिरला स्कूल तक, मस्जिद तिराहा से राजभवन/कलेक्ट्रेट होते हुए तल्लीताल डॉट तक और बारापत्थर-पंगोट रोड में हिमालय दर्शन तक सड़क के दोनों ओर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed