फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटकों के साथ मधुर एवं शालीनता पूर्वक व्यवहार करें पुलिसकर्मी

पर्यटकों के साथ मधुर एवं शालीनता पूर्वक व्यवहार करें पुलिसकर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों के साथ मधुर एवं शालीनता पूर्वक व्यवहार करें पुलिसकर्मी
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। एसपी ट्रैफिक रचिता जुयाल की अध्यक्षता में शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें पर्यटन सीजन के दौरान पुलिस की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने पर्यटन ड्यूटी में तैनात, बाहरी जनपदों से आए पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिये। पुलिस कर्मियों को नैनीताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर आदि पर्यटक स्थलों की भौगोलिक स्थिति बताई। एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों के साथ मधुर, शालीन व्यवहार रखें। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सड़क किनारे दोपहिया, चारपहिया वाहनों को खड़ा न होने दें। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक भूपेंद्र सिंह भंडारी, मल्लीताल कोतवाली प्रभारी ध्यान सिंह, भवाली कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष तल्लीताल राहुल राठी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कैलाश जोशी, यातायात उपनिरीक्षक उमानाथ मिश्र, देवनाथ गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन



पर्यटकों के साथ मधुर एवं शालीन व्यवहार करें पुलिसकर्मी
पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस लाइन में गोष्ठी हुई
एसपी ट्रैफिक ने पुलिस कर्मियों को दिये जरूरी निर्देश

100 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मी संभालेंगे पर्यटन सीजन की कमान
पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस अमला भी नगर में बढ़ा दिया गया है। प्रतिसार निरीक्षक भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पर्यटन सीजन को लेकर नगर आसपास के क्षेत्रों के लिए करीब 100 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों में 10 एसआई, छह हेड कांस्टेबल, 50 कांस्टेबल, 10 ट्रैफिक कांस्टेबल, तीन महिला कांस्टेबल, दो प्लाटून पीएससी की मांग की गई है, जिसमें से 56 पुलिसकर्मियों को नगर में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed