{"_id":"5caf976dbdec22141d19f849","slug":"161555011437-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में 60 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में 60 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। गढ़वाल लोकसभा सीट के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की। पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान किया और कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि नौ बूथों पर ईवीएम मशीनें कुछ देर के लिए खराब हुईं लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बरते हुए मशीनों को ठीक कर मतदान सुचारु किया।
सुबह सात बजे से लगी भीड़ दोपहर तक सुस्त रही, लेकिन दोपहर बाद हर बूथ पर मतदाताओं की कतारें लंबी हो गईं। मुस्लिम बहुल इलाकों में अच्छा मतदान हुआ जबकि हिंदू बहुल इलाकों में मतदान की रफ़्तार सुस्त रही। साढ़े पांच बजे तक मतदान चलता रहा। कुल मतदान करीब 60 प्रतिशत हुआ। सुबह नौ बजे तक 9.57 प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 20.01 प्रतिशत, तीन बजे तक 51.6 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद फिर मतदान में जबरदस्त उछाल आया और शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत 60 पहुंच गया। रामनगर 61 विधानसभा के अंतर्गत 141 बूथ, 17 सेक्टर बनाए गए हैं। 10 सेक्टर में से 20 बूथ अति संवेदनशील हैं। आयोग के आदेश पर 16 बूथों में वेबकास्टिंग भी हुई। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराने के लिये प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
नौ बूथों पर ईवीएम खराब
रामनगर में 60 प्रतिशत हुआ मतदान
पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा मतदान
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
एएसपी लालकुआं राजीव मोहन, एसडीएम हर गिरी, सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि सैनी ने भी पुलिस बल के साथ मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। मतदान को लेकर कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों ने वाहनों की चेकिंग भी की। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल भी तैनात रहा।