फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा का राष्ट्रवाद रावण के वस्तांतरण जैसा

भाजपा का राष्ट्रवाद रावण के वस्तांतरण जैसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का राष्ट्रवाद रावण के वस्तांतरण जैसा
हल्द्वानी। नैनीताल संसदीय सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि यूपीए की सरकार केंद्र में आने पर मोदी राज में चल रहे टैक्स टेरर से व्यापारी वर्ग को निजात मिलेगी। जीएसटी का एक ही स्लैब लागू होगा।
विज्ञापन

स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि कांग्रेस 72 हजार सालाना की न्यूनतम आमदनी योजना में धनराशि की व्यवस्था कारपोरेट जगत पर सेस लगाकर करेगी। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी को शांत भारत सौंपा था। आज नार्थ ईस्ट में उग्रवाद फिर मुंह उठा रहा है। साथ ही नक्सलवाद भी हावी हो रहा है। जम्मू-कश्मीर शांत हो गया था मगर आज जम्मू-कश्मीर फिर जल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्र में यूपीए की सरकार बनने पर एक माह के भीतर किसानों की कर्ज माफी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य में पूर्व कांग्रेस की सरकार में 30 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी और 16 हजार पर भर्ती की मगर त्रिवेंद्र सरकार ने भर्ती पर रोक लगा दी। उपनल कर्मियों, अतिथि शिक्षकों के लिए संघर्ष किया जाएगा। एचएमटी के लिए रास्ता निकाला जाएगा। जमरानी पर कोश्यारी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल में 90 प्रतिशत केंद्र और दस प्रतिशत राज्य सरकार को खर्च करने का मसौदा तैयार हुआ था। पांच वर्ष में सांसद कोश्यारी जमरानी में एक ईंट भी नहीं लगवा पाए। दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के राज में टैक्स टेरर, यूपीए आई तो दिलाएंगे निजात
कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ले भाजपा पर साधा निशाना

ये योजनाएं बंद करने का त्रिवेंद्र सरकार पर लगाया आरोप
= एपीएल की चीनी बंद की और गेहूं चावल महंगा किया।
= जंगली जानवरों से खेती को बचाने की योजना बंद।
= किसान पेंशन योजना, गौरादेवी और नंदा देवी योजना का गला घोंटा।
= एक ही पेंशन एक परिवार में देने का निर्णय लिया।
= मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना बंद।
= दुग्धाहार योजना बंद।
= मडुवा प्रोत्साहन और मोटे अनाज की खरीद योजना बंद।
= सितारगंज चीनी मिल बंद की।
= जमीन का अधिग्रहण बाजार मूल्य पर होना था मगर सर्किल रेट पर करने से ऊधमसिंह नगर में दस हजार करोड़ का लोगों को नुकसान हुआ।

हरीश रावत ने भाजपा के राष्ट्रवाद
की तुलना रावण के कपड़ों से की
हल्द्वानी। भाजपा का राष्ट्रवाद रावण के वस्त्रांतर (ऊपर के कपड़ों ) जैसा है। भाजपा का राष्ट्रवाद देश के करीब 12 हजार धनिकों का है। कांग्रेस का राष्ट्रवाद देश के सवा सौ करोड़ लोगों का है। यह कहना है नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का। सोमवार को मीडिया से मुखातिब रावत ने भाजपा पर तंज भी कुछ अलग अंदाज में कसा। एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाने पर भाजपा हमलावर है और कांग्रेस का मानना है कि भाजपा चुनाव में राष्ट्रवाद को उभारने की कोशिश में है। इसी स्थिति पर हरीश रावत ने राष्ट्रवाद को भाजपा और कांग्रेस के खेमों में बांटा और भाजपा के राष्ट्रवाद को रावण का वस्त्रांतर करार दिया। रावत ने यह तो स्प्ष्ट नहीं किया कि इससे उनका आशय क्या हैं लेकिन इसके बाद यह जरूर कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद कुछ हजार लोगों का और कांग्रेस का राष्ट्रवाद सवा सौ करोड़ लोगों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed